मूलचंद रिसोर्ट में योग से निरोग, योग से सशक्त भारत का हुआ प्रचार

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग कार्यक्रम, मंत्री अनिल कुमार और डॉ. संजीव बालियान ने दिया स्वास्थ्य व आत्मनिर्भर भारत का संदेश

मुजफ्फरनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के मूलचंद रिसोर्ट में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की नींव है। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।

कार्यक्रम की आयोजक ममता अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। यहां पर आयोजित योग कार्यक्रम में कामेश्वर त्यागी ने अपनी टीम के साथ योग अभ्यास कराया। मुख्य रूप से देवव्रत त्यागी, दीप अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रालोद नेता प्रभात तोमर, राम निवास पाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, राजीव गर्ग, अमित पटपटिया सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। ममता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य कामेश्वर त्यागी ने किया और योगाचार्य नम्रता एवं सताक्षी त्यागी ने सभी को योग एवं प्राणायाम का सही तरीका सिखाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित अतिथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने अपने प्रभार वाले हनुमत मंडल द्वारा तुलसी पार्क में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भी मंडल पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। ममता अग्रवाल ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में बवाल, निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »