एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदले

कई उप निरीक्षकों को बनाया गया पुलिस चौकियों का चार्ज, 10 चौकी प्रभारियों में किया फेरबदल

मुजफ्फरनगर। एसएसपपी द्वारा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए 35 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इनमें एक महिला निरीक्षक, तीन महिला उप निरीक्षकों के साथ ही 16 चौकी इंचार्ज शामिल हैं। एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाकर थानों में भेजा है, वहीं कुछ नए उप निरीक्षकों को इन चौकियों में इंचार्ज बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दस पुलिस चौकियों पर तैनात इंचार्ज उप निरीक्षकों में दायित्व का फेरबदल किया गया है। इनमें पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला रोकने वाले भंगेला चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं।
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार की देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी तबादला सूची में जिलेभर के कई चौकी प्रभारियों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी द्वारा किए गए इन बदलावों को पुलिस व्यवस्था में तेजी और निगरानी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार भलवा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को अब बेगराजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी दीपक कुमार को रुड़की चुंगी पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। वर्तमान रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी गणेश शर्मा को थाना नई मंडी में गांधीनगर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार चरथावल थाना क्षेत्र की हिंडन चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे गोविंद चौधरी को अब रामपुर तिराहा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं भैंसी चौकी प्रभारी रहे अमित कुमार को बागोवाली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक तूफान सिंह को हिंडन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी चौकी भंगेला अनिल कुमार को भूड़ खतौली भेजा गया है। भूड़ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को भंगेला चौकी पर तैनाती मिली है। बागोवाली चौकी प्रभारी रुपेश कुमार को थाना रतनपुरी के अन्तर्गत सठेड़ी चौकी, जबकि सराय फुगाना चौकी इंचार्ज पिंटू को भोपा थाने की मोरना चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। मोरना चौकी इंचार्ज ललित कुमार को भैंसी खतौली इंचार्ज बनाया है। भलवा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा को बेगराजपुर चौकी पर तैनात किया गया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने छह चौकी प्रभारियों से चार्ज छीन लिया है, इनमें प्रभारी चौकी लाडपुर खतौली सूर्य प्रताप सिंह, लालूखेड़ी तितावी इंचार्ज कामिल चौधरी, बेगराजपुर चौकी प्रभारी किशन सिंह, प्रभारी चौकी कुटबा केहरी सिंह, गांधीनगर चौकी इंचार्ज समय सिंह और प्रभारी चौकी सठेडी रतनपुरी रविन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि थानों में तैनात छह उप निरीक्षकों को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इन नए इंचार्ज में उप निरीक्षक नरेश सिंह खतौली से लाड़पुर चौकी, तितावी से दीपक तोमर भलवा चौकी, फुगाना से रजत सिंह सराय चौकी, भोपा से आनंद कुमार कुटबा चौकी, पुरकाजी से कौशलेन्द्र प्रताप सिंह लालूखेड़ी चौकी और नई मंडी से तूफान सिंह को हिंडन चौकी इंचार्ज का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा महिला निरीक्षक रेनू श्रीवास्तव को प्रभारी महिला सम्मान कोष से हटाकर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनाती के साथ सभी अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनींजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »