अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

नगर में सुरक्षा का सख्त पहराः फ्लैग मार्च कर परखी कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में देर रात्रि फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को देर रात्रि नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक व आपराधिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का संदेश देना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था और रात्रि गश्त की प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराते नजर आए। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की गई, जिससे सड़क सुरक्षा और अनुशासन को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्र सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »