मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

छापामार कार्यवाही में संयुक्त टीम ने किया था बंद, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में पिछले दिनों जनपद में नशाखोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों के अधिकारियों ने नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था, इस दौरान कुछ अवैध और अनियमितता वाले नशा मुक्ति केन्द्रों को सील करने की कार्यवाही की गई थी। ऐसे ही एक सील नशा मुक्ति केन्द्र का ताला तोड़कर कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को शिकयत की है कि एक छापामार अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने पर नशा मुक्ति केन्द्र को सील कराया गया था, उसको पुनः खोल लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुढ़ाना के बडौत रोड पर एनजीओ अनमोल फाउंडेशन के द्वारा संचालित किये जा रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर छापा मारकर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर नशा मुक्ति केन्द्र को सील कर दिया गया था। अब जानकारी मिली है कि इस नशा मुक्ति केन्द्र को प्रबंधन के द्वारा सरकारी सील तोड़कर पुनः खोल लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र खोलने से पहले न तो किसी सक्षम अधिकारी को सूचित किया गया और न ही आवश्यक कागजात ही प्रस्तुत किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सील को तोड़ना स्पष्ट रूप से प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और विधिक कानूनों का उल्लंघन है। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »