जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेज

इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों के गिरोह से मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाता था और उन्हें बेचने में सहयोग करता था। पुलिस ने आरोपी को एक लैपटॉप और प्रिंटर सहित दबोचा है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के अनुसार, नई मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कूकड़ा जौली रोड स्थित पीएनबी जनसेवा केन्द्र पर चोरी के वाहनों की बिक्री के लिए फर्जी आधार तैयार किए जा रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जनसेवा केन्द्र से प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी निवासी भरतिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह पीएनबी जनसेवा केन्द्र चलाता है। उसकी दोस्ती दीपक, कपिल और सन्नी से लंबे समय से है। ये तीनों विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। वाहन स्वामी का नाम और पता आरटीओ ऐप से पता लगाकर वह उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इन लोगों के पते पर अपने साथियों की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड वाहनों के स्वामियों के नाम से तैयार करता था। इसके बाद उसके गिरोह के दूसरे साथी चोरी की मोटरसाइकिलों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों को बेचते थे, जिसमें प्रकाश को भी अच्छा पैसा मिलता था। चोरों के द्वारा चोरी की गई कई बाइकें फर्जी आधार कार्ड पर ही तैयार दस्तावेजों के जरिये अन्य लोगों को बेची गई थीं। उन्होंने बताया कि दीपक, कपिल और सन्नी की गिरफ्तारी के बाद से प्रकाश फरार चल रहा था। नई मंडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में कारागार भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह और समय सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एनएच-58 पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस-एनएचएआई का संयुक्त निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के निर्देश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »