होटल में उद्योगपतियों से मिलकर पिछले दरवाजे से निकले अफसरः धर्मेन्द्र मलिक

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच टीम पर किसान नेता ने उठाये सवाल, कहा-किसानों के सामने सैम्पलिंग से अफसर क्यों घबरा रहे

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन की शिकायतों के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के अफसरों की संयुक्त टीम ने जनपद में कुछ पेपर मिलों का निरीक्षण किया, उन्होंने इस कार्रवाई को सिर्फ खानापूर्ति करार दिया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने आरोप लगाया कि जांच दल का रवैया शुरू से ही संदिग्ध रहा। उन्होंने बताया कि दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर एक बड़े होटल में ठहरी टीम ने सुबह किसानों से मिलने के बजाय पहले दो-तीन उद्योगपतियों से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की। किसान और ग्रामीण प्रदूषण की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन अफसर पिछले दरवाजे से निकल गए। जब उद्योगपति जाते हैं तो यही अफसर उनका सम्मान करते हैं। यूनियन को जानकारी मिली कि टीम जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी पेपर मिल में निरीक्षण करने पहुंची है। इस पर दर्जनों किसान और पदाधिकारी वहां पहुंचे और आरडीएफ के गोदामों और मिलों की जांच उनके सामने कराने की मांग की, लेकिन टीम ने इसे नजरअंदाज कर मनमाफिक तरीके से निरीक्षण जारी रखा।
इसके बाद अधिकारी हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में पहुँचे। किसान यहां भी पहुंचे, परंतु अफसरों ने मिलने से इंकार कर दिया। यूनियन की मांग थी कि सैंपलिंग और संपूर्ण जांच किसानों और ग्रामीणों की मौजूदगी में की जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे। किसान यूनियन ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि निरीक्षण के दौरान टीम की एक गाड़ी खाली डिग्गी के साथ अंदर गई, लेकिन बाहर निकलते समय डिग्गी में डिब्बे भरे हुए दिखाई दिए। इससे किसानों ने निष्पक्ष जांच की संभावनाओं पर प्रश्नचिह्न लगाया है। किसान यूनियन के अनुसार गांवों के आसपास आरडीएफ के नाम पर खुले कचरा गोदाम बन चुके हैं, जिनसे बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। संगठन का कहना है कि अधिकारियों को इन गोदामों का निरीक्षण किसानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बंद कमरे में बैठकर होने वाली जांच से न्याय की भावना पूरी नहीं होती, उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पेपर मिलों में आरडीएफ के दुरुपयोग की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें:  18 महिलाओं से साढ़े तीन लाख वसूलकर फरार हुआ कलेक्शन मैनेजर

उद्योगों को जांच से कोई भय नहीं, विरोध करने वालों से प्रशासन खुद निपटेः पंकज अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष और बिन्दल डुप्लैक्स लि. के एमडी पंकज अग्रवाल का कहना है कि किसी भी शिकायत या समस्या के बाद जांच करना अधिकारियों का काम है, हम उनको सहयोग कर रहे हैं। आंदोलन के नाम पर जो कुछ हो रहा है, हम पहले भी कह चुके हैं ये खुला हुडदंग हैं। खुले मंच पर हम दावा करते हैं कि हम सही माल मंगवा रहे हैं और उसका सैम्पल हम ईमानदारी से भरवाने में जांच दल का सहयोग कर रहे हैं। जो लोग भी अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, इनके विरोध के मामले को पुलिस प्रशासन के अधिकारी खुद देखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

पंकज ने बताया कि जनपद में टीम द्वारा 8-10 मिलों का निरीक्षण किया। कई स्थानों से सैम्पलिंग की है, उद्योगपतियों ने कोई भी विरोध नहीं किया। जो विरोध कर रहे हैं उनसे हमारा कोई लेना देना इनसे नहीं है। जो शिकायत इनके द्वारा की गई है, पुलिस प्रशासन और शायन उसकी जांच कराने का काम कर रहा है, उद्योगपति पूरी तरह से जांच का समर्थन कर रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं। जांच होगी तो रिपोर्ट भी आयेगी और रिपोर्ट आने पर सभी कुछ जनता के सामने साफ हो जायेगा। हम सरकार ने जो भी नियम बनाये हैं, उसकी के अनुसार आरडीएफ मंगा रहे हैं। उद्योगपति को जांच से कोई भय नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  18 महिलाओं से साढ़े तीन लाख वसूलकर फरार हुआ कलेक्शन मैनेजर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुमजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »