शहर में नया कोतवाल-कप्तान ने इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को सौंपी कमान

एक महीने में बदले गए भोपा के थानेदार, मुनीश को नारकोटिक्स सेल में भेजा, चरथावल, मीरापुर और फुगाना में भी नये प्रभारी तैनात

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस महकमे में देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल से हलचल मच गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया है। इस बदलाव में शहर कोतवाली में नया कोतवाल तैनात किया गया है। अब इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली के प्रभारी के रूप में कमान मिली है, जबकि भोपा, मीरापुर, फुगाना और चरथावल समेत कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें भोपा थाने में एक माह में ही फिर से थानेदार बदला गया है।
जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भोपा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते मौजूदा प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है। मुनीश कुमार को 22 सितम्बर को ही भोपा थाने की कमान सौंपी गई थी। उस वक्त भाकियू नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर मचे बवाल के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को हटाया था। उनको फुगाना थाने में भेजा गया था। वहीं, चरथावल थाने में प्रभारी के रूप में लंबी पारी खेलने वाले इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को भोपा थाने की कमान सौंपी गई है।
शहर में पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए एसएसपी संजय वर्मा ने मीरापुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया है। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए बबलू सिंह के अनुभव को देखते हुए उनको यहां लाया गया है। इससे पहले वो नई मंडी कोतवाली में भी प्रभारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा, चरथावल थाने की कमान इंस्पेक्टर सत्यनारायण दहिया को सौंपी गई है, जबकि मीरापुर थाना प्रभारी के रूप में फुगाना थाने से हटाये गये इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित करते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार को फुगाना थाना प्रभारी बनाया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ;एएचटीयूद्ध थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर जय सिंह भाटी को दी गई है। इस फेरबदल में शहर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरीया और इंस्पेक्टर विकास यादव को तबादला होने के कारण एसएसपी संजय वर्मा ने गैर जनपद के लिए रिलीव किया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि तबादलों का यह निर्णय पूरी तरह से कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई तैनातियां पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और तत्परता की भावना को मजबूत करेंगी। जिले में हुए इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि नई टीम अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस की छवि सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया सीसी रोड का लोकार्पण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गठवाला खाप की पंचायत में एकता पर जोर, 15 दिसंबर की लिसाढ़ पंचायत में होंगे बड़े फैसलेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »