बीडीओ चरथावल की रिपोर्ट पर लटकी पालिका की जांच

पालिका में 218 निर्माण कार्यों की निविदाओं में फर्जीवाड़े का मामला-प्रारंभिक जांच में चार निविदाएं ही मिली संदिग्ध

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरी विकास के लिए प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों की निविदाओं में फर्जी प्रपत्र लगाए जाने के आरोपों ने पालिका प्रशासन में हलचल मचा दी है। इसके साथ ही जनता में भी चर्चाओं का बाजार शुरू हो गया है। भाजपा सभासदों की शिकायत में जहां निर्माण कार्यालयों के लिए आमंत्रित निविदाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए, वहीं पालिका प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में किसी बड़ी गड़बड़ी से इनकार करते हुए केवल चार निविदाओं में ही प्रपत्र संदिग्ध पाए जाने का दावा किया है, जिनकी जांच लंबित है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि पालिका प्रशासन भाजपा सभासदों के दबाव में नगरीय विकास को प्रभावित होने नहीं देना चाहता है और सभासदों की निविदा निरस्तीकरण की मांग पूरी नहीं होगी।

नगरपालिका परिषद् में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों,कृजिनमें अधिकांश कार्य सड़क और नाला निर्माण से संबंधित हैंकृकी निविदाओं में ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से फर्जी प्रपत्र लगाए जाने के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा सभासदों योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, रजत धीमान और देवेश कौशिक ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर इन निर्माण कार्यों के लिए 12 जनवरी और 27 जनवरी को प्राप्त निविदाओं में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी मुठभेड़ में घायल

भाजपा सभासदों के अनुसार, 12 जनवरी को 113 तथा 27 जनवरी को 105 निर्माण कार्यों के लिए निर्माण विभाग में निविदाएं प्राप्त हुई थीं। इन निविदाओं में ठेकेदारों द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, एफडीआर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सभी निविदाओं को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद पालिका में हंगामा मच गया और अधिशासी अधिकारी ने निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की।

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस सम्बंध में मीडिया को दी जानकारी में बताया कि उन्होंने इस मामले में प्राप्त शिकायतों और मीडिया में आ रही खबरों का संज्ञान लेकर पूर्व में ही सहायक अभियंता नैपाल सिंह को 31 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया है। एई ने 03 फरवरी को नोटिस को लेकर दिए अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि केवल चार निविदाओं में ही संदिग्ध अनुभव प्रमाण पत्र पाए गए हैं और शेष निविदाएं नियमानुसार हैं।

ईओ ने बताया कि 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए निर्माण विभाग के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। निविदाएं खुलने के बाद प्रपत्रों की जांच के दौरान निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नैपाल सिंह द्वारा चार निविदाओं में अनुभव प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए। ये प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी, चरथावल के कार्यालय से संबंधित बताए जा रहे हैं। ईओ के अनुसार, सहायक अभियंता द्वारा इन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बीडीओ चरथावल को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक वहां से कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसी आधार पर सभी 218 निविदाओं को निरस्त करने की मांग की जा रही है, जबकि प्रारंभिक जांच में अधिकांश निविदाओं के प्रपत्र सही पाए गए हैं। यदि बीडीओ की रिपोर्ट में ये प्रमाण पत्र फर्जी सिद्ध होते हैं, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और केवल उन्हीं कार्यों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

114 निर्माण कार्यों में केवल 04 निविदाओं में मिला फर्जीवाड़ा

उधर, एई निर्माण नैपाल सिंह ने ईओ को दी गई आख्या में स्पष्ट किया है कि निर्माण विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र में बोर्ड द्वारा स्वीकृत कार्यों के लिए तीन चरण में निविदा आमंत्रित की गई हैं, इनमें कुल 239 कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। एई के अनुसार इनमें निर्माण विभाग ने 19 दिसम्बर को 114, 02 जनवरी को 105 और 08 जनवरी को 20 निर्माण कार्यों की ई निविदा मांगी थी। इनका तकनीकी और वित्तीय परीक्षण विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। 19 दिसम्बर को मांगी गई 114 निर्माण कार्यों की ई निविदाओं को 12 जनवरी को खोला गया।

इसे भी पढ़ें:  मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

इनका तकनीकी और वित्तीय परीक्षण किया गया। इसमें 63 कार्यों की तकनीकी निविदा परीक्षण में पर्याप्त पाई गई, इनमें से चार कार्याे की तकनीकी निविदा में प्रपत्र संदिग्ध पाये जाने पर इनकी वित्तीय निविदा नहीं खोली गई। इन कार्यों में ठेकेदार फर्म द्वारा बीडीओ चरथावल के द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया गया है, जो नियमानुसार नहीं होने पर इन चारों निविदिओं में प्राप्त अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए 28 जनवरी को उनके द्वारा बीडीओ चरथावल का पत्र लिखा गया, लेकिन 03 फरवरी तक उनकी रिपोर्ट विभाग को प्राप्त नहीं हो पाई थी। 27 जनवरी को प्राप्त 105 निर्माण कार्यों की तकनीकी निविदाओं का जांच चल रहा है, अभी पूर्ण नहीं हुआ है, इसमें कोई गड़बड़ी अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसके लिए ईओ को आख्या दे दी गई है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA–मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का ‘गौरव’, राममय होगा शहरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA–मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का ‘गौरव’, राममय होगा शहर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  200 गाड़ियां, भारत सरकार की टीम और दो औद्योगिक घरानों के दो जिलों के ठिकानों पर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »