ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक से उड़ा दी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस

रतनपुरी पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, साइबर अपराध नियंत्रण अभियान में किया जागरुक

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगी के मामलों पर नकेल कसने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना रतनपुरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने एक आवेदक के खाते से निकाले गए रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में साइबर अपराधियों पर सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करती है।
जनपद मुजफ्फरनगर में चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्ध के पर्यवेक्षण में थाना रतनपुरी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार ग्राम कल्याणपुर निवासी शान मोहम्मद ने 18 सितंबर को साइबर हेल्पडेस्क रतनपुरी पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 37,320 रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को सूचित किया और संदिग्ध खातों को तत्काल फ्रीज कराया।
लगातार प्रयासों के बाद, 28 अक्टूबर को आवेदक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई राशि में से 36,170 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। पुलिस के इस कदम से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली और आम नागरिकों में साइबर हेल्पडेस्क के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रलोभन में आकर अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी जैसे खाता संख्या, पिन, ओटीपी या सीवीवी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या मुजफ्फरनगर साइबर सेल के मो.नंबर 9454401617 अथवा निकटतम थाने में स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रतनपुरी थाना पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि समय पर की गई शिकायत और तत्पर पुलिस हस्तक्षेप से डिजिटल धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »