विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूक

खतौली। श्री शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर महादेव, बुढ़ाना रोड खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएचसी से चिकित्सक डॉ. मोहम्मद मियां अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

डॉ. मियां ने कहा कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में स्वच्छता और सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ पानी पीने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। इस दौरान टीम द्वारा बीमार छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और आवश्यकतानुसार औषधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में छात्रों ने भी स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे जिनका चिकित्सक ने सरल भाषा में समाधान बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शास्त्री ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्तिजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »