सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामला

भाकियू (अराजनैतिक) ने पश्चिमी यूपी में एम्स, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित करने और प्रदूषण सहित कई जनहित मुद्दों की उठाई आवाज

मुजफ्फरनगर। जनपद के मोरना क्षेत्र में स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि के लिए धनराशि अवमुक्त किए जाने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े स्वास्थ्य, न्याय और पर्यावरण से संबंधित अहम मुद्दों के समाधान की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय को किसानों के हित में ऐतिहासिक बताते हुए संगठन एवं क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी मिल की क्षमता वृद्धि से न केवल गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह निर्णय सहकारी क्षेत्र को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगा।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

भेंट के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना की मांग को दोहराते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई/स्वशासी संस्थान घोषित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन का कहना है कि इससे करोड़ों लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा ठोस अपशिष्ट एवं लीगेसी वेस्ट को जलाए जाने से उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई। इसे जनस्वास्थ्य के लिए आपात स्थिति बताते हुए दोषी इकाइयों के विरुद्ध दंडात्मक एवं बाध्यकारी कार्रवाई की मांग की गई।
भाकियू (अराजनैतिक) ने प्रदेश के सभी जनपदों में हाईकोर्ट से संबंधित मुकदमों की ई-फाइलिंग सुविधा को सुचारु रूप से लागू कराने, रियल-टाइम खतौनी तैयार करते समय अंश निर्धारण व नामों में त्रुटि सुधार, राजस्व संहिता की धारा 24 के दुरुपयोग पर रोक तथा चकबंदी प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और जनहित से जुड़े मामलों में शीघ्र उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि किसानों और आम जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आये दिन धरनों से तंग आये उद्योगपतियों में आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गज्जू पठाने ने दिया इस्तीफा, रालोद अध्यक्ष जयंत की जनसभा निरस्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »