भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

वाहन चेकिंग के नाम पर सार्वजनिक रूप से किया था अपमान, सभासदों के हंगामे के बाद मंत्री ने दिया दखल

मुजफ्फरनगर। शहर में भाजपा सभासद प्रशांत गौतम कूकड़ा के साथ वाहन चेकिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने, चालान काटने की धमकी देने और अपमानित करने के घटनाक्रम में आरोपी हैड कांस्टेबल को आखिरकार लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल सभासद का सम्मान बहाल हुआ है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी मजबूती मिली है।
ये घटना गुरुवार की है, जब मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सिविल लाइन थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाजपा सभासद प्रशांत गौतम अपनी बुलेट बाइक से सदर तहसील जा रहे थे। बताया गया कि वे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत अपने वार्ड के मतदाताओं को आए नोटिसों के संबंध में सहयोग के लिए सदर तहसील जा रहे थे। मेरठ रोड पर डाक बंगले के सामने ही थाना सिविल लाइन के पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोका। सभासद के अनुसार बाइक के सभी कागजात सही पाए गए, इसके बावजूद हेलमेट न पहनने का हवाला देते हुए सिपाही ने चालान काटने की धमकी दी। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और आसपास बिना हेलमेट चल रहे अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई न होने का सवाल उठाया, तो संबंधित पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की।

सभासद प्रशांत गौतम का कहना है कि परिचय देने के बाद भी सिपाही के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और बहस बढ़ती चली गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। स्थिति बिगड़ते देख सभासद ने अन्य भाजपा सभासदा और पदाधिकारियों को मौके पर बुला लिया। उनके पहुंचते ही हंगामा बढ़ गया और पुलिसकर्मी के रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा सभासदों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को फोन पर पूरी घटना से अवगत कराया और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसएसपी संजय वर्मा से बात कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई कथित अभद्रता पर कड़ा रोष जताया।

इसे भी पढ़ें:  जग्गाहैड़ी टोल विवादः भाकियू (तोमर) ने एसएसपी से की फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग

बताया गया कि देर रात एसएसपी संजय वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी हैड कांस्टेबल सुशील कुमार को सिविल लाइन थाने से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनपद में वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद भाजपा सभासद प्रशांत गौतम का कहना है कि इससे न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बचा है, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक संदेश गया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के लिए एक संदेश है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ मर्यादित व्यवहार जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शॉल की खरीदारी को लेकर विवादः पीठ बाजार में मां-बेटे को जमकर पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शॉल की खरीदारी को लेकर विवादः पीठ बाजार में मां-बेटे को जमकर पीटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »