पूरी रात मृत पिता और बेसुध मां के साथ रहा पांच साल का बेटा, जहर ने बनाया अनाथ

भुवनेश्वर । ओडिशा के देवगढ़ में पांच साल का बच्चा पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और बेसुध मां की देखभाल करता रहा। माता-पिता घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे थे। सूरज निकलने पर बच्चा सड़क पर जाकर राहगीरों से मदद मांग सका। हालांकि इलाज के दौरान मां भी चल बसी। ओडिशा के देवगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच साल का एक छोटा बच्चा कपकपाती ठंड और अंधेरी घनी रात में अकेला जंगल रहकर अपने मृत पिता और बेहोश मां की देखभाल करता रहा। यह हृदयविदारक मामला तब उजागर हुआ जब रविवार सुबह वह जंगल के पास सड़क पर लोगों की मदद मांगते पाया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की पहचान दुष्यंत मझी और रिंकी मझी के रूप में हुई है। जो जियानंतपाली गांव के निवासी थे, घर लौटते समय घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और करीब एक किलोमीटर जंगल में चले गए, जहां उन्होंने जहर का सेवन किया। बच्चे के पिता दुष्यंत मझी घटनास्थल पर ही जान गंवा बैठे, जबकि रिंकी मझी बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार, बच्चा सारी रात अपने माता-पिता के पास बैठा रहा और उनकी सुरक्षा करता रहा। सूरज निकलने के बाद उसने मदद के लिए सड़क की ओर चलकर राहगीरों से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद दादा-दादी के पास सौंपा गया, जबकि उसकी मां बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसी। पुलिस ने बताया कि बच्चा भी इस विष का सेवन कर चुका था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया। देवगढ़ के अतिरिकत पुलिस अधीक्षक धीरज चोपड़ार ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मनाली में बर्फ बनी जानलेवा: फिसलती कार के साथ घिसटता ड्राइवर, CCTV में कैद खौफनाक पल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विकास की समीक्षा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »