अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम की पहली झलक ने किया दीवाना

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण, डीपीआर पर हुई विस्तृत चर्चा, ऑडिटोरियम का नक्शा जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर को जल्द ही उसका पहला अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम मिलने जा रहा है। 27 करोड़ रुपये की बड़ी लागत से बनने वाला यह ऑडिटोरियम न केवल सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर की आधारभूत संरचना को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुजफ्फरनगर में वर्षों से प्रतीक्षित पहले ऑडिटोरियम की भव्य रूपरेखा अब सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा और मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर के साथ महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.) मैदान पर चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ऑडिटोरियम के प्रस्तावित शिलान्यास से पूर्व किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भवन की संरचना, आधुनिक सुविधाएं, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा मानक, पार्किंग, दर्शक क्षमता तथा निर्माण की समयसीमा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीर मंथन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गुरु अर्जन देव के 420वें शहीदी गुरुपर्व पर निकाली कीर्तन नगर परिक्रमा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सरकूलर रोड स्थित जीआईसी परिसर में लाइब्रेरी के समीप लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम निर्मित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों, पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना जनअपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतर सके। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा ऑडिटोरियम का प्रस्तावित नक्शा भी जारी किया गया। नक्शा सामने आते ही शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे भाजपा सरकार के विकास कार्यों का प्रतीक बताया। पहली झलक में ही ऑडिटोरियम की भव्यता और आधुनिक स्वरूप ने सभी को प्रभावित किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

प्रस्तावित ऑडिटोरियम में शैक्षणिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों, सेमिनार, नाट्य प्रस्तुतियों, संगीत संध्या एवं सामाजिक आयोजनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों और सामाजिक संगठनों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरेगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना मुजफ्फरनगर के समग्र विकास को नई दिशा देगी। इससे न केवल शहर की सांस्कृतिक चेतना को बल मिलेगा, बल्कि बौद्धिक विमर्श और सामुदायिक सहभागिता भी सुदृढ़ होगी। ऑडिटोरियम के निर्माण से मुजफ्फरनगर की पहचान एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में और अधिक मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें:  चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश, ब्लॉक मुख्यालय पर होगी पंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंदजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »