दीपोत्सव की धूम–दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूल

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल का विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ अभिनंदन किया

मुजफ्फरनगर। दीयों की टिमटिमाती रोशनी, उल्लास से भरा वातावरण और आपसी सौहार्द का संदेश, कुछ ऐसा ही दृश्य एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का नजर आया। इस आयोजन ने दीपावली पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए आत्मीयता, उत्साह और संस्कृति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया।

सोमवार की शाम एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यहो शिक्षिक-शिक्षिकाओं के बीच पहुंचे एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानों की सरकार से दो टूक-समय पर चुनाव, नहीं तो कायम रखी जाये कुर्सी

सभी ने सबसे पहले विद्यालय के संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया। इसके बाद मिट्टी के दीयों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की गई। परिसर जय राम के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। पूरा विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। हर कोने को सजाया गया था,दृ दीपों के माध्यम से बनी दीपमालाएं, सौंदर्य का प्रतीक बनकर यह संदेश भी दे रही थीं कि प्रकाश से ही अंधकार को मिटाया जा सकता है। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दीवार हुई ध्वस्त, बाजार में दहशत

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02NZtUQbjxjpngGtuwTQ24Rf71YR7pCQdiuwmsncdnPciThJw6dkfFLVbwREPvy3e5l&id=100063654049794

चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने सभी को दीपावली व पंच दिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए यह कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी को अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ जुड़ने और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मिक प्रकाश फैलाने, अच्छाई को अपनाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संदेश है। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंदजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »