शातिर सोनिकाः पति की मौत के बाद रचाई दूसरी शादी, संपत्ति हड़पने को रची साजिश

तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ने वाली महिला के खिलाफ सास ने की एसएसपी से शिकायत, साजिश रचने में पत्नी-पत्नी नामजद

मुजफ्फरनगर। शहर में संपत्ति विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने के बावजूद मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला और उसके वर्तमान पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक युवक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने पति की मौत के बाद तीन माह की बच्ची को ससुराल में छोड़ दिया और कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मृत पति की संपत्ति में हिस्सेदारी लेने के लिए कथित रूप से फर्जी पहचान दस्तावेज, झूठा शपथ पत्र और वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने की साजिश रची। वसुंधरा कॉलोनी फेज-6 निवासी सरोज ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके इकलौते पुत्र विख्यात विवेक का विवाह 6 नवंबर 2022 को सोनिका के साथ हुआ था। विवाह के करीब सात-आठ माह बाद उनके पुत्र की हृदयाघात से मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!

मृत्यु के लगभग दो माह बाद सोनिका ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिसका नाम तेजस्वी रखा गया। आरोप है कि बच्ची को लगभग तीन माह की अवस्था में ससुराल में छोड़कर सोनिका अपने मायके चली गई। शिकायत में बताया गया है कि मायके जाने के लगभग छह माह बाद सोनिका ने शिवांग नामक युवक से दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सास सरोज पर झूठे अपहरण का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। बताया गया कि अगस्त 2024 में न्यायालय ने इस मामले में आदेश पारित किया, जिसमें महिला के वर्तमान पति शिवांग का नाम दर्ज है और उसे मृत विवेक की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं माना गया।

इसे भी पढ़ें:  हादसों की बारिशः ग्रामीण इलाकों में लगातार ढह रहे कच्चे मकान

शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अप्रैल 2025 में सोनिका ने अपने पहचान पत्र में जानकारी अद्यतन कराते समय अपने वर्तमान पति का नाम छिपा लिया और पति के स्थान पर मृत विवेक का नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद इसी पहचान दस्तावेज के आधार पर 27 सितंबर 2025 को खुद को मृत विवेक की पत्नी बताते हुए एक झूठा शपथ पत्र तैयार कराया गया। आरोप है कि उक्त शपथ पत्र के आधार पर सदर उपजिलाधिकारी और तहसील कार्यालय में मृतक की वैध वारिस होने का दावा करते हुए वारिसान प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह पूरा प्रकरण महिला द्वारा अकेले नहीं बल्कि उसके वर्तमान पति शिवांग की सक्रिय भूमिका और सहयोग से किया गया। आरोप है कि उसने फर्जी पहचान दस्तावेज बनवाने, न्यायालय के आदेश के विपरीत कागजात तैयार कराने और झूठा शपथ पत्र बनवाने में सोनिका की भरपूर साजिश के साथ मदद की। मामले की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सोनिका और उसके वर्तमान पति शिवांग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोषराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कैराना में गौ हत्याः दावत-ए-वलीमा में परोसा गौ मांस, दूल्हे सहित दो गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू में कार्ड परम्परा से यूनियन मुखिया खफाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »