सत्संग भवन में कथा सुनने गई बुजुर्ग महिला के गले से चैन झपटी

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर महिला गैंग की सदस्य पीड़िता के पास पहुँची और झपट्टा मारकर चैन ले उड़ी।

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्था के बीच अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक सत्संग भवन में कथा सुनने पहुँची एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को शातिर महिला चोर गैंग ने निशाना बनाते हुए गले से सोने की चैन झपट ली। वारदात की हैरतअंगेज बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम यूट्यूब चैनल पर चल रहे कथा प्रसारण में लाइव कैद हो गया। पीड़िता के बेटे ने इस संबंध में थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि कथा में भीड़ का फायदा उठाकर महिला गैंग की सदस्य पीड़िता के पास पहुँची और झपट्टा मारकर चैन ले उड़ी। पुलिस ने सत्संग कार्यक्रम की वीडियो फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपित महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
सत्संग भवन में कथा सुनने पहुँची महिला के गले से सोने की चैन झपटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गौशाला शामली रोड निवासी पुष्कर गोयल पुत्र गोपाल राज स्वरूप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुष्कर ने पुलिस को बताया कि उनकी माता 70 वर्षीया विनोद बाला धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं। वो 11 सितम्बर को शामली रोड पर ही स्थित सत्संग भवन में कथा श्रवण के लिए गई थी। यहां पर कथा वाचक पं. धर्मेन्द्र शास्त्री द्वारा पिछले छह दिनों से श्रीमद भागवत कथा की जा रही थी। उनकी माता ने अपने गले में उस समय करीब 35 ग्राम सोने की चैन पहन रखी थी, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है। पुष्कर ने बताया कि उनकी माता जब गली से सत्संग भवन पहंुची तो गली से ही कुछ महिलाएं उनके पीछे लग गई थी और वो भी उनके साथ सत्संग में चली गई।
पुष्कर गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कथा की समाप्ति के बाद जब आरती होने लगी तो इन महिलाओं ने भीड़ का लाभ उठाते हुए उनकी माता तक धक्का मुक्की करके पहुंचने के बाद उनके गले से सोने की चैन झपट ली। इसका उनकी माता को उस समय पता नहीं चला और वो घर वापस लौट आई। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने गले से चैन गायब पाई तो इसकी जानकारी परिवार को दी। पुष्कर गोयल ने बताया कि उन्होंने कथा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही कथा आयोजन के यूट्यूब चैनल पर हो रहे लाइव प्रसारण की वीडियो को देखा तो गैंग की महिलाओं की करतूत रिकॉर्ड पाई गई। उनकी माता के गले से चैन झपटने वाली महिलाओं के चेहरे भी वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद इन महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए पुष्कर ने अपने स्तर से प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी और लाइव प्रसारण की वीडियो की भी जांच की जा रही है। जल्द ही महिलाओं को पहचान कराकर पकड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »