तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाज

शिव चौक पर भव्य होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, वीरपाल निर्वाल संग उड़ाया गुलाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चौक के निकट स्थित तुलसी पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह तथा सह-संयोजक जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन पवन वर्मा रहे।

इसे भी पढ़ें:  9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अंकुर दुआ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय गोयल, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य संयोजक सतपाल मान, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, मनोज सैनी, विक्की चावला, राजकुमार कालरा एवं सुरेन्द्र मित्तल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोग

समारोह के दौरान अतिथियों, व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने होली गीतों और हास्य-चुटकुलों के माध्यम से सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के भजन एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य ने वातावरण को रंगमय बना दिया। जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल एवं जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राठी ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए रंग-गुलाल लगाया तथा पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। समाजसेवी हरिओम शर्मा एवं शिशु कांत गर्ग ने कविता पाठ के माध्यम से समां बांधते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द, एकता और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चोरी करने के बाद पार्ट्स निकालकर कर देते थे गायब, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-चुनाव प्रेक्षक से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक, कहा-धमका रहे भाजपा के लोगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के 145 करोड़ लोग सुरक्षितः सीएम योगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »