मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीत

टिहरी फाल्कन्स ने देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से हराया, वसुंधरा सुपर किंग्स ने भवानी लायंस को 5 विकेट से दी मात

मुजफ्फरनगर। सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के दो लगातार मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पहले मैच में टिहरी फाल्कन्स ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करते हुए देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया, वहीं दूसरे मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने संयमित बल्लेबाजी के दम पर भवानी लायंस को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दोनों मैचों में खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन और निर्णायक क्षणों ने लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है।

लीग के मैच-12 में टिहरी फाल्कन्स और देवभूमि रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शिवम चौधरी ने 32 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। सार्थक चची और अक्षु बजवा ने 39-39 रन बनाकर मध्यक्रम को संभाला। अंतिम ओवरों में अजय कश्यप ने नाबाद 4 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। देवभूमि रॉयल्स की ओर से निगम चौधरी और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विशाल हत्याकांड में तीसरा आरोपी पीयूष गिरफ्तार

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की शुरुआत लड़खड़ाई। हालांकि प्रिंस पंवार ने 57 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। हर्ष भाटी (27) और निगम चौधरी (नाबाद 18) ने प्रयास किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में अजय कश्यप और सार्थक चची ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी, जबकि अक्षु बाजवा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके। मैच में टिहरी फाल्कंस देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया। अक्षु बाजवा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस पंवार को प्रदान किया गया। चयनित खिलाड़ियों को एमसीए के जॉइंट सेक्रेटरी सीए अजय जैन और उपाध्यक्ष इंद्र माथुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

एमपीएल मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स की शानदार वापसी

एमपीएल-2 के मैच-13 में भवानी लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। उदित चौधरी और प्रवीण रमन ने 34-34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि विशाल सिंह ने 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वसुंधरा सुपर किंग्स केे युवराज सिंह नागर ने 3 विकेट झटके। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वसुंधरा की शुरुआत संतुलित रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोली

युवराज चौधरी ने 40 रन बनाकर पारी को दिशा दी, जबकि आशमित बलियान (31) और हर्षित राठी (27) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ऋतिक वत्स और विवेक कुमार ने नाबाद रहकर टीम को 18.1 ओवर में 155 रन तक पहुंचाया और 11 गेंदों का खेल शेष रहने के बावजूद अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। ऑल राउंडर युवराज चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि फाइटर ऑफ द मैच का खिताब विशाल चौधरी को मिला। टिहरी फाल्कन्स और वसुंधरा सुपर किंग्स की जीत ने प्लेऑफ की दौड़ को नया मोड़ दे दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन एमसीए भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, कुशल पाल सिंह सहित टिहरी सें वैभव गोयल, मयंक बिंदल, देवभूमि के सुमित रोहल, डॉ हेमंत, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय शर्मा, रोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने पकड़ी गौकशी, चार गौकश तस्कर फरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-23 मई को तितावी थाने पर भाकियू का धरना स्थगितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »