शिक्षक दिवस 2025: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और मानदेय वृद्धि

लखनऊ। शिक्षक दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के लिए कई अहम घोषणाएँ कीं। लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश के 9 लाख से अधिक शिक्षक कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें बेसिक, माध्यमिक, एडेड, सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे। इतना ही नहीं, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइये भी इस योजना के दायरे में लाए जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने को लेकर कमेटी गठित की गई है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा—

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

“शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। उन्हें स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त करना सरकार का कर्तव्य है। एक शिक्षक का सम्मान किसी भी नेता या नौकरशाह से अलग है।”

शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 81 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें 66 बेसिक शिक्षा के शिक्षक और 15 माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शामिल रहे।

सम्मान स्वरूप शिक्षकों को 25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (मां सरस्वती की प्रतिमा) और शाल भेंट की गई।

इसे भी पढ़ें:  ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

बेसिक शिक्षा विभाग से सम्मान पाने वालों में भदोही के संतोष कुमार सिंह, मेरठ की रेनू सिंह, लखीमपुर खीरी की मोहिनी श्रीवास्तव, प्रयागराज की डॉ. रीना मिश्रा और गोरखपुर के प्रमोद कुमार सिंह शामिल रहे।

‘उद्गम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

इस अवसर पर सीएम योगी ने SCERT द्वारा तैयार शैक्षिक पुस्तकों और ‘उद्गम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया। इसमें ‘गुल्लक’ बाल कहानी संग्रह, ‘बाल वाटिका’ हस्त पुस्तिका और शैक्षिक नवाचारों का संकलन जारी किया गया।

‘गुल्लक’ के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को रोचक व सरल बनाने के साथ नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास किया जाएगा। वहीं ‘उद्गम’ पुस्तक में राज्यभर के शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों के सफल प्रयासों को समाहित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

शिक्षा जगत में नई ऊर्जा

समारोह की शुरुआत जनता गर्ल्स आलमबाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा—

“शिक्षक दीपक की तरह होते हैं, जो खुद को जलाकर दूसरों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आज का दिन डॉ. राधाकृष्णन के योगदान और शिक्षकों की निष्ठा को याद करने का अवसर है।”

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह की गाड़ी का अभी नहीं छूटा पीछा, सभासद ऊपर जाने को तैयार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »