मुजफ्फरनगर में दो विवाहिताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप

मंसूरपुर थाने में देर रात शव लेकर परिजनों ने किया हंगामा, बुढ़ाना क्षेत्र के राजपुर छाजपुर में भी नवविवाहित महिला की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अलग-अलग क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलों ने सनसनी फैला दी। दो थाना क्षेत्रों में विवाहिताओं की संदिग्ध मौत के दो मामलों ने पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती पेश की। महिलाओं के परिजनों ने हंगामा कर रोष जताया और कार्रवाई की मांग की गई। पहली घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी की है, जबकि दूसरी घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की है। दोनों मामलों में महिलाओं की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और परिजनों ने उनके पतियों सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में थाने के पीछे स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रीना पत्नी करण प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने रीना के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता धर्म सिंह निवासी गांव रुकनपुर खेडी थाना खतौली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रीना को प्रताड़ित कर रहे थे और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने रीना की शादी करीब तीन साल पहले की थी।

इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

कई दिन पहले रीना के साथ उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट की गई, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत के बाद मायके वाले शव लेकर देर रात मंसूरपुर थाने पहुंच गए और आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मंसूरपुर मिल क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी रीना की मौत दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

दूसरी घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की है। यहां 26 वर्षीय रूबी कश्यप की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रूबी की शादी करीब तीन वर्ष पहले इसी गांव में हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व रूबी के परिजनों ने ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप लगाये और हंगामा किया। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »