सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की सीमित अनुमति दी, 18 से 21 अक्टूबर तक तय समय में ही फोड़ सकेंगे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की सशर्त अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि लोग 18 से 21 अक्टूबर तक ही इन पटाखों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है — यानी कुल तीन घंटे प्रतिदिन। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि अदालत ने यह फैसला एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए दिया है, ताकि त्योहारों की भावना और पर्यावरण संरक्षण दोनों के बीच सामंजस्य बना रहे।

केंद्र और दिल्ली-NCR के राज्यों की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिवाली, गुरु पर्व और क्रिसमस जैसे त्योहारों के दौरान ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने इस पर विचार करने के बाद 10 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था, और अब यह आदेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हज़रतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर बवाल, पत्थरबाज़ी और राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

 दिल्ली CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

“यह फैसला दीपावली जैसे पवित्र पर्व की भावना और पर्यावरण दोनों का सम्मान करता है। हमारी सरकार स्वच्छ और हरित दिल्ली के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है, और त्योहारों की रौनक भी बरकरार रहेगी।”

 ग्रीन पटाखों के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पुरानी गाइडलाइन 

इससे पहले, 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दी थी, लेकिन केवल उन्हीं निर्माताओं को जिनके पास NEERI (National Environmental Engineering Research Institute) और PESO (Petroleum and Explosives Safety Organisation) से प्रमाणन प्राप्त है। अदालत ने यह भी कहा था कि अगली सुनवाई तक निर्माता NCR क्षेत्र में कोई भी पटाखा नहीं बेचेंगे।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

देशभर में समान नीति पर भी हुई थी चर्चा

12 सितंबर को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सवाल उठाया था कि “अगर दिल्ली-NCR के लोगों को साफ हवा का अधिकार है, तो पूरे देश के नागरिकों को क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि अगर पटाखों पर बैन लगाना है, तो यह पूरे भारत में लागू होना चाहिए, ताकि सभी को समान पर्यावरणीय सुरक्षा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा केस: FIR आदेश देने वाले जज का तबादला, बवाल

प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP-1 लागू

इधर, वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इसके तहत एजेंसियों को धूल नियंत्रण, सड़क सफाई, कचरा जलाने पर रोक, निर्माण मलबे का उचित निपटान और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। CAQM के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को AQI 211 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में भी वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रह सकती है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »