पालिका में हड़ताल समाप्त, वाहन लेकर काम पर लौटे कर्मचारी

नई कंपनी के साथ ही काम करने को तैयार हुए सभी आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी, ईओ बोले-नहीं होगा कोई उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् में आउटसोर्स एवं संविदा सफाई कर्मियों और वाहन चालकों की कामबंद हड़ताल चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के सख्त रवैये के बाद गुरुवार सुबह पालिका प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। एक दिन पूर्व धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सहमति बनने के बाद अपने-अपने कूड़ा वाहनों के साथ पुनः कार्य शुरू कर दिया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य होने लगी है।

पालिका प्रशासन की ओर से अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल तथा वैशाली सोती ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। मांगों पर बिंदुवार चर्चा के बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिसके पश्चात सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का आर्थिक या मानसिक शोषण नहीं होना चाहिए। कूड़ा वाहनों के चालक नई कंपनी के साथ कार्य करेंगे, लेकिन उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान उनके खातों में कराया जाएगा तथा वेतन का नियमित भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा। बताया गया कि करीब 55 संविदा और आउटसोर्स वाहन चालकों ने मंगलवार को हड़ताल के दौरान वाहन संचालन बंद कर दिया था। समझौते के बाद सभी कर्मचारी कूड़ा वाहन लेकर पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की जो मांगें नियमों और जनहित के अनुरूप थीं, उन पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है, जबकि अनैतिक मांगों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बोर्ड की स्वीकृति के बाद कूड़ा वाहनों के संचालन का कार्य नई कंपनी को दिया जा रहा है और सभी आउटसोर्स वाहन चालक उसी कंपनी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि नई कंपनी में उनके सभी अधिकार और हित सुरक्षित रहेंगे तथा किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। दो चरणों में हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों को मांगपत्र का जवाब दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ गैस संकट: न नया कनेक्शन, न रिफिलिंग, काम ठप

पवन कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है, लेकिन अनैतिक दबाव बनाकर हड़ताल या अन्य अनुचित गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित की रक्षा करना भी पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य किया जाएगा। वेतन वृद्धि की मांग पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जा रहा है। भविष्य में शासन स्तर पर वेतन बढ़ाए जाने पर उसका लाभ कर्मचारियों को भी मिलेगा। साथ ही वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ठेकेदार फर्म को निर्देशित किया गया है। ईओ ने बताया कि 28 वाहन चालकों और कर्मचारियों के पीएफ भुगतान को लेकर भी ठेकेदार फर्म को निर्देश दिए गए हैं। पूर्व कंपनी द्वारा पीएफ संबंधी अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा कर्मचारियों का बकाया दिलाने के लिए पालिका प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---एससी युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ गैस संकट: न नया कनेक्शन, न रिफिलिंग, काम ठपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहाबुदीनपुर में नाला निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षणजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »