दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस परिवार व वृद्धजनों में बांटी खुशियां

उपहार, मिठाई व आत्मीय संवाद के माध्यम से मनाया गया उल्लासपूर्ण वातावरण में दीपोत्सव

मुजफ्फरनगर। दीपों के इस महापर्व पर जब संपूर्ण भारतवर्ष उल्लास व स्नेह के वातावरण में डूबा हुआ है, तब मुजफ्फरनगर में भी दीपावली का पर्व एक विशेष सामाजिक सौहार्द के रूप में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने आज दीपावली के अवसर पर न सिर्फ पुलिस परिवार के साथ यह पर्व मनाया, बल्कि वृद्ध माताओं के बीच पहुंचकर भी दीपावली की रोशनी बाँटी।

इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारण

पुलिस लाइन में आयोजित एक सादे किन्तु भावनात्मक कार्यक्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय ने पुलिस परिवार के बच्चों एवं अन्य परिजनों को मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का परिवार ही हमारी प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होता है। दीपावली का यह पर्व उनके साथ मिलकर मनाना हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

दूसरी ओर दीपावली के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने मूंगा देवी मुक्ता महिला आश्रम पटेलनगर पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्ध माताओं को मिठाई एवं उपहार भेंट किए। उन्होंने माताओं से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। डॉ. नीलम राय वर्मा ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब हम समाज के हर वर्ग के साथ अपनी खुशियाँ बाँटे। वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए संबल है। आश्रम की वृद्ध माताओं ने भी इस आत्मीय पहल की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके मानवीय प्रयास को सराहनीय बताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला कब्रिस्तान की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »