मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

रेलवे स्टेशन पर प्रमुख समस्याओं को लेकर एडीआरएम के साथ मंथन, आरपीएफ थाना प्रभारी के व्यवहार पर सांसद सख्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेल सुविधाओं, विकास कार्यों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में उस समय माहौल गर्म हो गया जब व्यापारियों ने आरपीएफ थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि व्यापारियों से अभद्रता किए जाने के मामले में सांसद हरेन्द्र मलिक ने बैठक के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के सामने पूरे प्रकरण को उठाया।

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सांसद हरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों, दैनिक रेल यात्री संघ के प्रतिनिधियों तथा उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली से पहुंचे उत्तर रेलवे के अधिकारियों के समक्ष सांसद ने कहा कि मुजफ्फरनगर में रेल यातायात और विकास कार्यों में हो रही शिथिलता तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संसद में कई बार प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना है और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

बैठक में स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर शुद्ध पेयजल की नई व्यवस्था, नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण, निर्माणाधीन एफओबी का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर नया टॉयलेट ब्लॉक बनाने की मांग को अधिकारियों ने स्वीकार किया। व्यापारी नेताओं संजय मित्तल, श्याम मल्होत्रा, राकेश शर्मा, संजय मिश्रा और अनिल लोहिया ने स्टेशन और माल गोदाम से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने माल गोदाम पर मजदूरों एवं व्यापारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही सरवट फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने की आवश्यकता भी अधिकारियों के सामने रखी गई।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचल

बैठक के दौरान कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को पुनः संचालित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सांसद ने कहा कि इन ट्रेनों के संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक का सबसे चर्चित विषय आरपीएफ थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर व्यापारियों की शिकायत रही। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ अधिकारी का व्यवहार उनके प्रति अभद्र और आपत्तिजनक रहा है। इस पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने बैठक के दौरान ही आरपीएफ इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई।

सूत्रों के अनुसार, सांसद और आरपीएफ इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने बैठक में ही सांसद के समक्ष चुनौतीपूर्ण रवैया अपनाया और बाद में बैठक छोड़कर चले गए। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान भी वह अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद नहीं रहे। सांसद ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारी के व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई।
स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि सांसद हरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दिल्ली मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) त्रिभुवन मिश्रा और सीनियर डीईएन केके शर्मा ने भाग लिया। बैठक में स्टेशन से नई मंडी तक पैदल पार पुल के विस्तार, शालीमार एक्सप्रेस को कटरा तक तथा संगम एक्सप्रेस को मेरठ से सहारनपुर तक बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनहित और यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों, यात्रियों और आम जनता के हितों की रक्षा तथा रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सौरम सर्वखाप पंचायत को लेकर तकरार, गठवाला खाप ने जताया विरोध

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जायेंगे सीएम योगी, आ रहे पीएम मोदी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सौरम सर्वखाप पंचायत को लेकर तकरार, गठवाला खाप ने जताया विरोधजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »