सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

मंत्री आवास पर पहुंची मां, भाई और भाभी ने कहा-हमें सीएम योगी और उनकी सरकार पर पूरा विश्वास

मुजफ्फरनगर। सोनू कश्यप हत्याकांड में शुक्रवार सुबह नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचा। सोनू की मां कांति देवी, भाई मोनू, भाभी सलोनी और फूफा नरेश कश्यप ने मंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और आरोप लगाया कि मामले से जुड़े अहम तथ्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
परिवार ने मंत्री को बताया कि शुक्रवार को मेरठ में आयोजित शोकसभा में उनके जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि सोनू की पत्नी आरती और उसकी मौसेरी बहन कशिश घर से लापता हैं, जबकि घर पर दो महिला सिपाहियों की तैनाती भी थी। कांति देवी ने दोनों बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि यह घटना परिवार की चिंता बढ़ाने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर दोनों महिलाओं की शीघ्र तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रकरण संवेदनशील है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारी

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की जांच पूर्ण रूप से निष्पक्ष होगी, और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मंत्री और संगठन के प्रति आभार जताया। सोनू की मां कांति देवी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है। इसी भरोसे के चलते वे मेरठ की शोकसभा व प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय दिलाएगी और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार ने प्रशासन से आरती और कशिश की तलाश तेज करने की मांग दोहराई है। वहीं मंत्री ने विश्वास दिलाया कि दोनों की बरामदगी से लेकर हत्याकांड की जांच तक, हर पहलू पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »