देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू, प्लेन जैसा लग्जरी सफर मिलेगा यात्रियों को

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और आरामदायक बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को ऐसा अनुभव मिलेगा, जो किसी हवाई यात्रा से कम नहीं होगा। ट्रेन की खास बात यह है कि तेज रफ्तार के बावजूद अंदर रखा पानी से भरा गिलास भी हिलता नहीं, जिससे इसकी आधुनिक तकनीक और संतुलन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, वॉटर कूलर और हॉट केस लगाए गए हैं। हर कोच के साथ मिनी पैन्ट्री दी गई है, जिससे यात्रियों को गरम और ताजा भोजन आसानी से उपलब्ध हो सके। खास बात यह है कि ट्रेन जिस रूट से गुजरती है, उसी क्षेत्र का स्थानीय स्वाद वाला खाना यात्रियों को परोसा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  संगम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर क्यों उठे सवाल?

आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के कोच पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। कोच के दरवाजे बटन दबाकर खोले जा सकेंगे, वहीं शौचालयों को भी पहले से ज्यादा साफ और सुविधाजनक बनाया गया है। नीचे से ऊपर की बर्थ तक पहुंचने के लिए बेहतर डिजाइन की गई सीढ़ियां लगाई गई हैं, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को भी अपर बर्थ पर चढ़ने-उतरने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें:  Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

इस ट्रेन को 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी।

रूट, समय और क्षमता

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 958 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसे यह महज 14 घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें:

  • 11 थर्ड एसी कोच
  • 4 सेकेंड एसी कोच
  • 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल है।
इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों पर अधिकतर राज्यों ने नहीं दिए हलफनामे, मुख्य सचिवों को पेश होने का आदेश

टिकट बुकिंग की सुविधा

इस ट्रेन का टिकट यात्री IRCTC वेबसाइट, अन्य ऑनलाइन ऐप्स या फिर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से आसानी से बुक करा सकते हैं।

कुल मिलाकर, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को लग्जरी, आराम और तेज रफ्तार का बेहतरीन मेल देती है, जो भारतीय रेलवे के सफर को एक नया अनुभव प्रदान करेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक को राहत नहीं, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव शिव चौक भूले, बस पालिका-रोडवेज ही इन्हें यादः सीएम योगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »