Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई के बाद चांदी में तेज गिरावट, निवेशक हैरान

नई दिल्ली: चांदी में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार की सुबह किसी झटके से कम नहीं रही। हाल ही में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सिल्वर मार्केट में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें एक ही कारोबारी सत्र में करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गईं, जिससे बाजार में हलचल मच गई।

बीते दो दिनों में चांदी ने पहले निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न से उत्साहित किया और अब अचानक आई गिरावट ने सबको चौंका दिया है। गुरुवार को जहां चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंची थी, वहीं कुछ ही समय में भाव करीब 20 हजार रुपये नीचे फिसल गए।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

30 जनवरी 2026 की सुबह MCX पर जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी दबाव में नजर आई। सुबह करीब 9:07 बजे मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 3,79,942 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसमें लगभग 19,951 रुपये यानी करीब 4.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में चांदी 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

29 जनवरी को चांदी ने पहली बार MCX पर 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। उस दौरान बाजार में तेजी का माहौल था और चांदी, सोने से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन रिकॉर्ड स्तर के बाद मुनाफावसूली शुरू होते ही तस्वीर बदल गई। कुछ ही घंटों में चांदी के दाम करीब 65 हजार रुपये तक टूट गए और शुक्रवार को गिरावट और गहरी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका: सात की मौत, पांच घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

चांदी की कमजोरी सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर पर दबाव दिखा। वैश्विक स्तर पर चांदी करीब 3.5 फीसदी गिरकर 110.41 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई। इससे पहले वहां भी तेज उछाल देखा गया था, लेकिन अचानक बिकवाली ने रुख पलट दिया।

इसे भी पढ़ें:  चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी में आई इस तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली है। बीते कुछ हफ्तों में कीमतें बहुत तेजी से ऊपर गई थीं, जिससे ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, जिस स्तर पर कीमतें पहुंचीं वहां मजबूत भौतिक मांग नजर नहीं आई। जैसे ही खरीद का दबाव कमजोर पड़ा, बिकवाली बढ़ी और दाम फिसलते चले गए।

अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या चांदी में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर निचले स्तरों से दोबारा तेजी लौटेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका: सात की मौत, पांच घायल; राहत-बचाव अभियान जारीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »