शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा होती है। शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान के बाद घर की साफ-सफाई करें। मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल छिड़कें और दीपक प्रज्वलित करें।

इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी को सफेद और गुलाबी रंग अत्यंत प्रिय हैं। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करना और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना गया है। पूजा में कमल और गुलाब का पुष्प अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है।

यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन ‘महालक्ष्मी अष्टकम’ या ‘कनकधारा स्त्रोत’ का श्रद्धा से पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

वास्तु नियम और सावधानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रत्येक कोना मां लक्ष्मी के आगमन को प्रभावित करता है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखना नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। इसलिए प्रयास करें कि बाल्टी में जल भरा हो। यदि खाली हो तो उसे उल्टा रख देना चाहिए।

घर में टूटी-फूटी वस्तुएं, गंदगी या अव्यवस्था आर्थिक प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से घर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखना शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी पूजा विधि

शुक्रवार को एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके पश्चात गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती प्रज्वलित करें। रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। पूजा के अंत में कपूर से आरती करें और अपनी मनोकामना को श्रद्धा से दोहराएं। नियमित रूप से यह पूजा करने से जीवन में स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसे भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

पूजा के लाभ

शुक्रवार लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक तंगी में राहत मिलती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बनता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।

 

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा के चमत्कार: आज भी जिंदा हैं ये कथाएंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा के चमत्कार: आज भी जिंदा हैं ये कथाएंजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »