अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंद

मनरेगा नामकरण से लेकर सनातन धर्म, राम नाम और योगीराज तककृकी राजनीति, संस्कृति और विकास पर खुलकर रखे विचार

मुजफ्फरनगर। देश की समकालीन राजनीति, सांस्कृतिक विमर्श और सनातन धर्म की भूमिका को लेकर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने विपक्षी दलों की भाषा शैली और बयानबाजी को भारतीय सांस्कृतिक नैतिकता के विपरीत बताते हुए इसे मर्यादाहीन करार दिया। साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए भविष्य की राजनीति पर भी अपने विचार रखे।
दिल्ली से हरिद्वार जाते समय जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज का हाईवे स्थित एक रिजोर्ट पर स्वागत किया गया। यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद महाराज ने देश में चल रही राजनीति में विपक्षी दलों की भूमिका को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की भाषा शैली न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि वह भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से कोसों दूर है। स्वामी जी ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन और उससे जुड़े विवादों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा हराम में भी राम, जैसे शब्दों के प्रयोग पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि राम इस सृष्टि का आधार हैं। सनातन धर्म राम के बिना अधूरा है। ‘हराम न तो संस्कृत का शब्द है, न संस्कृति का और न ही हिंदी का। यह उर्दू शब्दावली से आया है, जिसे राम नाम के साथ जोड़ना पूरी तरह गलत है। उन्होंने विपक्ष को अपनी जुबान संभालने की नसीहत दी।
महामंडलेश्वर ने कहा कि सत्ता में परिवर्तन के साथ नामकरण की राजनीति हमेशा से होती रही है। हर सरकार ने अपने समय में नाम बदले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक सनातन धर्म को दबाने और कुचलने का प्रयास किया गया। जिन लोगों ने सनातन को सताया, उनके नाम पर देश में कुछ भी नहीं होना चाहिए। भारत में मुगलों की कोई निशानी नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को नष्ट किया। स्वामी उमाकान्तानंद सरस्वती ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा के लिए आवाज उठना स्वाभाविक है। देश में जहां-जहां धर्म का विनाश किया गया, वहां खुदाई होनी चाहिए। वहां ईश्वर मिलेगा और ईश्वर के मिलने से सनातन धर्म का परचम लहराएगा।
हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर सवाल उठाते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सपा और कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की है। अगर आज कोई दल हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात करता है, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने भाजपा की सबका साथ, सबका विकास नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसी नीति के चलते पार्टी ने जनता का विश्वास जीता है। देश के विभाजन का उल्लेख करते हुए स्वामी जी ने कहा कि जब बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ और मुसलमानों को उनका अलग राष्ट्र मिल गया, तो भारत को सेकुलर कहने की जरूरत क्यों पड़ी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह शुरू से ही हिंदू राष्ट्र रहा है। जरूरत है तो हिंदुओं को हिंदू होने की। उन्होंने समान नागरिक संहिता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि आज भी हिंदू बहुसंख्यक होने के बावजूद दबा हुआ महसूस करता है। अंत में उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वह अध्यात्म की ओर लौटे और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचाने, तभी सनातन धर्म और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे। इस दौरान महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज और कथावाचक साध्वी विष्णु प्रिया के अलावा सचिन त्यागी एवं सुनील जैन भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोष

यूपी में फिर लहरायेगा भाजपा का भगवा ध्वज
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर स्वामी उमाकान्तानंद सरस्वती ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंपेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को साबित करके दिखाया है। उनके सामने कोई दूसरा टिक नहीं पा रहा। यदि उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाता है तो यह अच्छी बात होगी, लेकिन राजनीति के अखाड़े में कब कौन सा मोहरा चित्त हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
स्वामी जी ने कहा कि योगीराज में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। जो राज्य कभी गुंडागर्दी का पर्याय था, आज विकास के पथ पर अग्रसर है। कानून व्यवस्था ने लोगों का दिल जीता है, माफियाओं का विनाश हुआ है और जनता का विश्वास कायम हुआ है। सड़क, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं, जीवन स्तर सुधरा है और जीडीपी में वृद्धि हुई हैकृयही वास्तविक विकास है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटके

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर सेंट्रल बम धमकी: शाम 7 बजे उड़ाने की चेतावनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटके

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोषजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »