EXCLUSIVE-भलवा कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मां नहीं बन सकती थी प्रगति

गंभीर बीमारी के चलते गर्भाशय निकलने के बाद भी प्रेमी रोहित करना चाहता था शादी, परिजनों ने तय किया था दो बच्चों के पिता से रिश्ता

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में घटित प्रेमी युगल हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रोहित और प्रगति की दर्दनाक मौत के बाद जहां गांव में मातम पसरा है, वहीं इस सनसनीखेज मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। प्रेम, परिवार की बंदिशें और सामाजिक दबाव के बीच पनपी यह कहानी आखिरकार खूनी अंजाम तक कैसे पहुंची, इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों में कई तरह की चर्चाएं जारी हैं।

थाना जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी बीते दो वर्षों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों के घर आमने-सामने होने के बावजूद सामाजिक बंदिशों और परिजनों की सख्ती के चलते उनका मिलना-जुलना बेहद सीमित था। करीब दो साल पहले प्रगति एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए गुरुग्राम चली गई। इसी दौरान रोहित भी कभी रोडवेज में परिचालक तो कभी निजी कंपनी में नौकरी के बहाने गुरुग्राम आता-जाता रहा। इसी दौरान दोनों का प्रेम और गहरा हो गया। परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं था। पिछले साल भी दोनों की शादी अलग-अलग जगह तय की गई, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। इस बार परिवारों ने निर्णय लिया कि पहले प्रगति की शादी कर दी जाए, उसके बाद रोहित का रिश्ता तय होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

रोहित की बरात 28 फरवरी को तिगाई गांव जानी थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह सिर्फ प्रगति से ही शादी करेगा। लाख समझाने के बावजूद जब रोहित नहीं माना तो परिजनों ने 15 दिन पहले उसका रिश्ता तोड़ दिया। रोहित की शादी टूट चुकी थी। उधर, प्रगति के घर में उसके विवाह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। प्रगति ने भी परिजनों से पहले शादी न करने के लिए बात कही थी, लेकिन परिजनों के दबाव में वो अपनी प्रेम कहानी को खत्म कर शादी के लिए तैयारी हो चुकी थी, प्रगति की हां के बाद उसकी शादी 8 फरवरी को तय हो चुकी थी।

प्रेमिका की शादी की तारीख नजदीक आते ही रोहित बेचैन रहने लगा। गुरुवार की शाम इस प्रेम कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि रोहित प्रगति के घर पहुंचा, उसे कमरे में बंद किया और पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रगति और रोहित की अफसल प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो चुका था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल रोहित और प्रगति के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। गम और सन्नाटे के बीच जब दोनों के शव गांव भलवा लाए गए, तो किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात रहा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिसकर्मी परिजनों के साथ मौजूद रहे। गांव में शोक का माहौल इतना गहरा था कि हर आंख नम और हर चेहरा स्तब्ध नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

इस सनसनीखेज प्रेमी युगल कांड में अब एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। ग्रामीणों की दबी जुबां से यह बात पुख्ता तौर पर सामने आई है कि प्रगति कभी मां नहीं बन सकती थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी। उसकी जान बचाने के लिए परिजनों को तत्काल ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसमें चिकित्सकों को उसका गर्भाशय निकालना पड़ा। इस शारीरिक कमी के बावजूद रोहित का प्रगति के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ और वह हर हाल में उससे विवाह करने के लिए तैयार था। हालांकि, दोनों के परिजन इस रिश्ते को लेकर सहमत नहीं थे और उनका विरोध लगातार बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिका

इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रगति का रिश्ता जिस युवक से तय किया गया था, वह दो बच्चों का पिता है और उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है, जिसके चलते परिजनों ने प्रगति की शादी उससे तय कर दी थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ऑपरेशन की बात की पुष्टि भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पायेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने किया टॉपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने किया टॉपजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »