मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगा

कोरोना काल में मुजफ्फरनगर सहित दूसरे जिलों में खोले गये थे कॉल सेंटर, नौकरी डॉट कॉम पर विज्ञापन देकर लगाया जाता था युवाओं को चूना

बागपत। देशभर के 6450 युवाओं को नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों रुपये ठगने वाले सात ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी के फर्जी विज्ञापन अपलोड कर छह साल से बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे थे। इसके लिए बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर खोल रखे थे। इनके पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नियुक्ति पत्र, 12 मोबाइल, दो सिमकार्ड, दो लैपटॉप, 15 बैंक पासबुक, चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के दो मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच में कई ठगों का पता चल गया तो उनकी तलाश में पुलिस लग गई। रविवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास से पुलिस ने गिरोह के सरगना अनुज निवासी ख्वाजा नंगला व हाल निवासी न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली के साथ शिवानी निवासी बेगराजपुर जिला मुजफ्फरनगर, आशा निवासी सेक्टर-41 नोएडा, मोहित, पुनीत, वरदान निवासी बड़ौत और अक्षय निवासी सोंटा अलीपुर जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करना स्वीकार किया।
इन्होंने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन अपलोड कर देते थे। आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया के दौरान युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये मंगवा लिए जाते थे, उनको बैंक व कंपनियों के नियुक्ति पत्र भेज दिए जाते थे। बाद में युवाओं का फोन नहीं उठाते थे और उसे ब्लैकलिस्ट कर देते थे। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नौकरी लगने के नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के युवकों के नाम से नियुक्ति पत्र हैं।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना अनुज है, जो वर्ष 2018 में बागपत और दिल्ली से जेल जा चुका है। पहले मोबाइल से ऐसे ही बात करके ठगी करते थे। कोरोनाकाल में अनुज ने कॉल सेंटर खोलकर अन्य युवकों को अपने साथ जोड़ा। कॉल सेंटर से युवाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया। जांच में पता चला कि साइबर ठगों ने नियुक्ति पत्र भेजने के अलावा भी हजारों युवकों से ठगी की है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी का विज्ञापन देकर युवा आवेदन कर देते थे। इससे इच्छुक युवाओं की जानकारी कॉल सेंटर में पहुंच जाती थी। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी युवतियां इच्छुक युवाओं को फोन करके नौकरी के बारे में जानकारी देतीं और उनसे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 2150 रुपये ट्रांसफर करा लेती थी। नौकरी के लिए शपथपत्र और फाइल तैयार कराने के लिए पांच हजार या फिर दस हजार रुपये ट्रांसफर कराते थे। इसके कुछ दिन बाद युवाओं को फोन करके नौकरी लगने की जानकारी देकर ईमेल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता, जिसमें किसी भी जिले की बैंक शाखा का नाम दर्ज होता था। फिर फोन करके दिल्ली मुख्यालय से नियुक्ति में गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद फोन नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता। अधिकांश युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये की ठगी की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बीमा पॉलिसी धोखाधड़ी: 60.37 लाख मामले में 3 गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल के घर पहुंचे बालियान, विवाद का हुआ पटाक्षेपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »