शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घर

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘अपना घर वृद्धा आश्रम’ का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। समाज में जहां अक्सर बुजुर्ग महिलाएं जीवन के अंतिम पड़ाव पर अपनों की उपेक्षा और तिरस्कार का दंश झेलती हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो संवेदनशीलता और सेवा भाव से उनके लिए सहारा बनकर सामने आते हैं। मुजफ्फरनगर में ऐसी ही एक प्रेरक पहल की शुरुआत क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा की गई है, जिन्होंने बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए ‘अपना घर वृद्धा आश्रम की नींव रखी। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने समाज के सबसे उपेक्षित वर्गकृबेसहारा बुजुर्ग महिलाओंकृके लिए दक्षिणी कृष्णापुरी में गोगा की म्हाड़ी के सामने ‘अपना घर वृद्धा आश्रम’ की शुरुआत कर मानवता की मिसाल पेश की है। यह आश्रम उन महिलाओं के लिए समर्पित है, जिन्हें जीवन की संध्या में अपनों का साथ नहीं मिल सका और जो सामाजिक तिरस्कार का सामना करने को विवश रहीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

रविवार को आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रांतिकारी शालू सैनी और उनकी पूरी टीम की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि, आज के समय में जब रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, ऐसे में यह आश्रम केवल एक भवन नहीं बल्कि संवेदनाओं का केंद्र बनेगा। शालू सैनी जैसी समाजसेविकाएं हमारे समाज की असली धरोहर हैं, जो बेसहारा माताओं को सम्मान और अपनापन देने का कार्य कर रही हैं। कहा कि यह आश्रम बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के संरक्षण के लिए समाज को संवेदनशीलता, करुणा और जिम्मेदारी का भी संदेश देगा। नगर पालिका स्तर पर भी ऐसे सेवा कार्यों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें:  विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त

अपने संबोधन में शालू सैनी ने भावुक शब्दों में कहा कि समाज सेवा के दौरान उन्हें कई ऐसी माताओं से मिलने का अवसर मिला, जिनकी आंखों में अपनों के बिछड़ने का दर्द और भविष्य की अनिश्चितता साफ झलकती थी। उन्हीं भीगी पलकों ने उन्हें प्रेरित किया कि मुजफ्फरनगर में एक ऐसी चौखट बनाई जाए, जहां कोई भी मां खुद को बेसहारा न समझे। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से शुरू किया गया यह आश्रम केवल ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं है, बल्कि उन बुजुर्ग महिलाओं का घर है, जिन्होंने अपनों की बेरुखी झेली है। यहां उन्हें केवल रोटी और छत ही नहीं, बल्कि बेटी का प्यार और सम्मान भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में शंकराचार्य शिविर के बाहर तनाव, नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ी

क्रांतिकारी शालू सैनी पहले से ही ‘लावारिसों की वारिस’ के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब तक वह अपनी टीम के साथ सामाजिक सहयोग से एक हजार से अधिक लावारिस शवों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। इस अद्वितीय सेवा के लिए उन्हें अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और वे वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर चुकी हैं। आश्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से मास्टर विजय सिंह, मंगलेश प्रजापति, राजू सैनी, साक्षी सैनी, सुमित सैनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन घंटे में दो लूट की वारदातों से थर्राया जिलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गंगा से बरामद हुआ लापता चन्द्र बोस का शव, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देवजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »