सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा

पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद बना था हत्या की वजह, तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना इस हत्या की मुख्य वजह सामने आई है।

थाना भोपा क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 मार्च 2026 को ग्राम शाहदरा बांगर निवासी अर्जुन सिंह ने थाना भोपा में तहरीर देकर बताया था कि मनोज ने अपने भतीजे भरत सिंह और नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर उसके भाई अक्षय कुमार की दरांती से वार कर और गोली मारकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्ति

इस मामले में थाना भोपा पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 24 मार्च को पुलिस टीम ने ग्राम जौली से विलायतनगर जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मनोज पुत्र महावीर, भरत सिंह पुत्र संजय, निवासी शाहदरा बांगर और मनोज का नाबालिग पुत्र पकड़े गए। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक छुरी और एक दराती बरामद की। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में मुख्य आरोपी मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी के मृतक अक्षय कुमार से कथित अवैध संबंध थे। इस कारण पारिवारिक विवाद बढ़ा और बदनामी होने पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अक्षय कुमार द्वारा उसके नाबालिग पुत्र को इन अवैध सम्बंधों के लिए ताने देकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना वाले दिन जब उसका पुत्र खेत में चारा काट रहा था, तभी अक्षय कुमार ने वहां पहुंचकर अपशब्द कहे और ताने दिए। इससे आक्रोशित होकर मनोज ने अपने पुत्र और भतीजे के साथ मिलकर अक्षय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना भोपा में हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-16 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आज से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान होगा शुरूजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »