दहेज ठुकराने वाले युवाओं को विशेष सम्मान देगी सर्वखाप पंचायतः नरेश टिकैत

नरेश टिकैत ने की घोषणा-जल्द आयोजित होगा युवा सम्मान समारोह, नशाखोरी व फिजूलखर्ची के खिलाफ भी चलेगा अभियान

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। दहेज प्रथा के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने वाले युवाओं के सम्मान में अब सर्वखाप पंचायत विशेष कदम उठाने जा रही है। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने घोषणा की है कि दहेज लेने से इनकार करने वाले युवाओं को सर्वखाप पंचायत की ओर से सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज सुधार में सहयोग देने पर जिला प्रशासन को भी सम्मानित किया जाएगा।
दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर बुधवार को एसआर एनर्जी फीलिंग के द्वारा स्थापित नायरा पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए बालियान खाप के बाबा नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध युवाओं में जागरूकता बढ़ना समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई युवाओं ने विवाह के समय मिलने वाले लाखों रुपये तक की रकम को लौटा कर अपनी ही पीढ़ी की जमात के लिए एक मिसाल पेश की है। कुछ युवाओं ने तो प्रतीकात्मक राशि लेकर ही विवाह सम्पन्न किए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।
नरेश टिकैत ने बताया कि हाल ही में हुई सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में युवाओं से दहेज, नशाखोरी और फिजूलखर्ची का बहिष्कार करने की खाप चौधरियों द्वारा अपील की गई थी। पंचायत के बाद युवाओं का बदलता नजरिया यह साबित कर रहा है कि सामाजिक सुधार के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ यह पहल केवल आर्थिक बोझ को कम नहीं करेगी, बल्कि नशे और अनावश्यक खर्च जैसी कुरीतियों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कहा कि खाप पंचायत ने ऐसे युवाओं की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है जिन्होंने विवाह में दहेज लेने से इनकार कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सभी का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। पंचायत का मानना है कि इस कदम से अन्य युवाओं व परिवारों को भी प्रेरणा मिलेगी और दहेज प्रथा के खिलाफ जनआंदोलन को और बल मिलेगा। मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों में बढ़ती जागरूकता यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में क्षेत्र दहेज, नशाखोरी और सामाजिक दिखावे जैसी कुरीतियों से काफी हद तक मुक्त हो सकता है। युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह सामाजिक परिवर्तन भविष्य में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  हिसार नाबालिग दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »