शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रहे शामिल, कहा-धर्म संसद सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त मंच

मुजफ्फरनगर। प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से ओतप्रोत पावन शुकतीर्थ में रविवार को सनातन चेतना, राष्ट्रधर्म और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। साधु-संतों, धर्मगुरुओं और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजित यह धर्म संसद न केवल एक धार्मिक आयोजन साबित हुई, बल्कि सांस्कृतिक जागरण और वैचारिक शक्ति का मजबूत मंच बनकर उभरी।

रविवार को महर्षि शुकदेव की तपोभूमि तथा पावन तीर्थनगरी और श्रीमद भागवत कथा की उदगम स्थली शुकतीर्थ में हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं विराट सनातन धर्म संसद का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। धर्म संसद में देशभर से पहुंचे साधु-संतों और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन सहित हिंदुत्व हित में अनेक विचार शामिल रहे। धर्म संसद में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया। आयोजकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्माना

मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों से आए साधु-संतों ने अपने उद्बोधनों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक नचसपजिउमदज का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि यह धर्म संसद सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त मंच बनकर उभरी है। संतों के प्रेरक विचारों ने जनमानस को नई ऊर्जा प्रदान की है। धर्म संसद में साधु-संतों ने सनातन धर्म की महान परंपराओं, भारतीय आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक समरसता, राष्ट्र की अखंडता और धर्म-रक्षा के संकल्प को मजबूती से दोहराया। युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित और संस्कृति संरक्षण के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहने का संदेश देते हुए संतों ने कहा कि सनातन धर्म की शक्ति ही देश की पहचान और ऊर्जा का मूल है। मंच से उठी हर वाणी में राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक नचसपजिउमदज का स्वर स्पष्ट सुनाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

पूरे आयोजन के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। शुकतीर्थ की पावन भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे केवल एक सभा नहीं, बल्कि सनातन चेतना के नवजागरण का सशक्त अभियान बताया। धर्म संसद में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर अनंतानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विज्ञानंद सरस्वती, स्वामी विष्णु आचार्य, संयोजक नरेंद्र पावर साधु गुर्जर, देशराज चौहान, कुंवर देव राज पवार, सुभाष चौहान, ललित मोहन शर्मा, सत्यप्रकाश रेशु, मनोज पाटिल, राजेंद्र तायल, गिरजेश कुमार, सोनू, शिवकुमार, पूनम चौधरी, मधु तायल, अमरीश गोयल, भुवन शर्मा, अरुण प्रताप आदि उपस्थित रहे। यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाला साबित हुआ। उपस्थित लोगों ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि यह धर्म संसद आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रधर्म का प्रेरक मार्ग प्रशस्त करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »