महापुरुष सम्मान पीडीए संगोष्ठी में सपा नेताओं का भाजपा सरकारों पर हमला

पूर्व सांसद कादिर राणा ने सतेन्द्र पाल की साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा भाव से किया गया यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को महापुरुष सम्मान पीडीए विचार संगोष्ठी के उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को जनजीवन की सबसे बड़ी समस्याएं बताते हुए सरकार को जनविरोधी करार दिया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा शिक्षा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि वे सभी महापुरुषों की जयंती पर उनकी तस्वीर लेकर साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे और वहां उन्हें समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज उस संकल्प के पूर्ण होने पर महापुरुषों के सम्मान में पीडीए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। सतेन्द्र पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से लोग त्रस्त हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटने और इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जिनका कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सदन में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही। जिया चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार में दलित और मुस्लिम वर्ग की सुनवाई नहीं हो रही है तथा भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने सतेन्द्र पाल की साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा भाव से किया गया यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी महापुरुषों का समान रूप से सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव को लेकर अभी से संगठित होकर जुट जाने का आह्वान किया। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल भाटी, साजिद हसन, अंसार आढ़ती, पूजा आंबेडकर, सभासद नौशाद खान, शहजाद चीकू, शमशेर मलिक, सलीम मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सैयद मुमताज अली बने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहींजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »