32 लाख का खेल! सहारनपुर में बिजली विभाग का बड़ा गबन, 6 कर्मचारी निलंबित

मेरठ / सहारनपुर। सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं से वसूले गए करीब 32 लाख रुपये विभागीय कार्यालय कोष में जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद टीजी-2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है, जबकि अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। यह मामला सामने आते ही विभागीय तंत्र में हलचल मच गई है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं से वसूला गया लगभग 32 लाख रुपये का राजस्व कार्यालय कोष में जमा नहीं कराया गया। मामला प्रकाश में आने पर शिकायत एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता तक पहुंची।

उन्होंने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच बैठा दी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए और विभागीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट हुई।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी में लगाए गए 48 कैमरे, बोर्ड सेंटर का रास्ता साफ

जांच में मुख्य रूप से दोषी पाए गए टीजी-2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है।

इसके साथ ही अधिशासी अभियंता, एक सहायक एकाउंटेंट, एक एकाउंटेंट और दो लिपिकों को भी राजस्व हानि का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत सभी के खिलाफ आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

32 लाख रुपये के इस मामले ने विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतेंजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »