देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोह

देवबंद। श्री रामकृष्ण सेवा सदन चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के तत्वावधान में साध्वी आशु गिरी के महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान और अखाड़ा परंपरा के अनुसार संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से आए साधु-संतों, विद्वान आचार्यों और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान अखाड़े के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चादर विधि संपन्न कर साध्वी आशु गिरी को प्रतिष्ठित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया। इसके पश्चात पुष्प वर्षा कर उन्हें अखाड़ा परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देव

अखाड़ा परंपरा में महामंडलेश्वर का पद सनातन धर्म में त्याग, तपस्या, साधना और गुरु कृपा का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। यह केवल धार्मिक सम्मान नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा, समाज को मार्गदर्शन देने और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण दायित्व भी होता है।

पट्टाभिषेक के पश्चात महामंडलेश्वर पद पर आसीन साध्वी आशु गिरी ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पंचायती निरंजनी अखाड़े द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपा जाना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायल

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि निरंजनी अखाड़े से जुड़े युवा, ऊर्जावान और दिव्य संत समाज और हिंदू समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अगली धर्म संसद जापान में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र ही अखाड़े का एक शिष्टमंडल जापान रवाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्रा

उन्होंने यह भी कहा कि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा सदैव समाज निर्माण और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है।

समारोह के दौरान संत समाज ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ महामंडलेश्वर साध्वी आशु गिरी का तिलक कर, चादर ओढ़ाकर सम्मान किया। पूरा परिसर धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ममता वर्मा द्वारा किया गया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में चार दिन शेषः मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »