डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतित

रुपया आज यानी 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 पर ओपन हुआ। इससे पहले यह 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 2025 में अब तक रुपया 5.16% कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को इसकी वैल्यू 85.70 रुपये प्रति डॉलर थी, जो अब 90 रुपये के पार निकल गई है।

रुपये में लगातार गिरावट का सीधा असर इम्पोर्ट पर पड़ेगा। भारत के लिए विदेशी वस्तुएं, कच्चा माल और ईंधन महंगे होंगे। विदेश में पढ़ने या घूमने जाने वालों के लिए भी खर्च बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर, पहले जब डॉलर 50 रुपये का था, तब छात्रों को 1 डॉलर के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब वही डॉलर खरीदने के लिए 90.05 रुपये देने होंगे। इससे फीस से लेकर रहने-खाने तक हर खर्च बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी पहुंची हाईकोर्ट, 16 मार्च को सुनवाई

रुपये पर दबाव की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाना है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे भारत की GDP ग्रोथ 60-80 बेसिस पॉइंट तक गिर सकती है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ सकता है। निर्यात कम होने से विदेशी मुद्रा की आमद भी घटती है, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

जुलाई 2025 से अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजारों से 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। यह बिकवाली डॉलर में कन्वर्ट होती है, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपये की कीमत नीचे आती है। इसके अलावा तेल कंपनियां, सोना आयातक और अन्य बड़े आयातक हेजिंग के लिए बड़े पैमाने पर डॉलर खरीद रहे हैं। टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते डॉलर की जमा खोरी बढ़ने से भी रुपया दबाव में है।

इसे भी पढ़ें:  लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज, 27 करोड़ टैक्स बकाये पर आयकर विभाग की सख्ती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिंधु जल संधि के बाद भारत का बड़ा दांव, चिनाब नदी पर 1856 MW का मेगा हाइड्रो प्रोजेक्टराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: अदालत में जवाब दाखिल, नागरिकता पर उठे सवालजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »