आरएसएस ने सौ वर्षों के संघर्ष में भारत की आत्मा को मजबूत कियाः संजीव बालियान

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया पथ-संचलन, लोगों ने स्वयंसेवकों पर बरसाये फूल

मुजफ्फरनगर। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ;आरएसएसद्ध के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार सुबह वसुंधरा रेजीडेंसी में संघ की वासुदेव शाखा द्वारा पथ-संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति से अभिभूत होते हुए आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  नंगले मंदौड़: इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का धरना, प्रशासन ने दिया 20 दिन का आश्वासन

कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात शाखा के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में ढोल-नगाड़ों के साथ शस्त्रों सहित पथ-संचलन किया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा।

https://www.facebook.com/DrSanjeevBalyan/posts/pfbid02TyRQJX9oTRoTBVqTWfConBs4dPjRtTXVvH9jpHCjY9EonQPMdMmWfFrunTDtNYS6l

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. संजीव बालियान ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी का यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक चेतना है जो राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर प्रज्वलित करती है। आज जिन युवाओं ने अनुशासन के साथ पथ-संचलन किया, वे आने वाले भारत के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में समाज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे भारत की आत्मा को मजबूत करने वाले प्रयास हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर आत्मविश्वास से खड़ा है, इसमें संघ की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। पथ-संचलन कार्यक्रम में वसुंधरा रेजीडेंसी के सैकड़ों निवासी बालक, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने अपने घरों से तिरंगे लहराए और बालकों ने ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति, अनुशासन और सेवा की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु हत्याकांड पर राकेश टिकैत आज दून कूच — किसान सड़क पर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »