रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला।

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए विख्यात कॉमेडियन सूरज त्रिपाठी और दिल्ली से पधारी सुविख्यात कवियत्री डॉ शुभम त्यागी। हास्य-व्यंग्य, चुटकुलों, वन लाइनर और जोगीरा से सजा यह कार्यक्रम देर तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा। सभा में उपस्थित सुभाष साहनी, अजय भार्गव, मानव अरोरा, विजय गुप्ता, सुनील गोयल, अजय एरन, राजीव मुंजाल सहित अनेक सदस्यों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इनरव्हील अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, सचिव मधु भार्गव, भारती साहनी और कवियत्री निधि शर्मा ने भी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

आयोजन में सम्मान और सांस्कृतिक उल्लास

कार्यक्रम के चेयरमैन अजय गुप्ता, राजेंदर सिंघल और कोषाध्यक्ष विकास सिंघल रहे। आयोजन को सफल बनाने में आगामी सत्र अध्यक्ष मनोज सेठी, सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल और इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अनिल गोयल को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सदस्य परिवारों ने राधा कृष्ण संग होली का उल्लासपूर्वक आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

लकी ड्रा और विशेष व्यंजन रहे आकर्षण

लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेताओं में अजय भार्गव, योगिता अरोरा, मनोज गोयल, प्रवीण जैन, ऋचा गुप्ता और अंजू जलोत्रा शामिल रहे। समयबद्धता पुरस्कार अंजलि गुप्ता और सुमन अग्रवाल को प्रदान किया गया। भोजन व्यवस्था भी विशेष आकर्षण रही। मथुरा की रबड़ी, आगरा के परांठे और मेरठ की विशेष चाट का सदस्य परिवारों ने भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी शोभा

इस अवसर पर अस्सिटेंट गवर्नर विशाल कालरा, तेजराज गुप्ता, कुलभूषण बजाज, मनोज गुप्ता, निर्मल शर्मा, प्रमोद अरोरा, प्रमोद संगल, सचिन पंत सहित अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, हास्य और सामाजिक समरसता का उत्सव है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार, नाबालिग को बाल कल्याण समिति के पास भेजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने किया विहिप के मेंहदी केंद्र का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »