बाढ़ राहत के लिए रालोद करेगा 7.22 लाख का दान!

यूपी में एक विधायक का वेतन 35 हजार और सांसद को 1.24 लाख मिल रही मासिक सैलरी, 2025 में ही बढ़ाया गया है वेतन।

मुजफ्फरनगर। पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान में किसान संगठनों से केन्द्र सरकार से प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। ऐसे में मदद पहुंचाई जा रही है। संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। इसमें रालोद के सभी विधायक और सांसद अपने एक माह का वेतन बाढ़ राहत के लिए दान करेंगे।
रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ का प्रकोप कई राज्यों में गहरा रहा है। पंजाब सहित कई राज्य काफी प्रभावित हैं और गांवों में काफी नुकसान हुए हैं। ऐसे में एनडीए सरकार लगातार प्रभावितों तक मदद पहंुचाने का काम रही है। बाढ़ आपदा के कठिन समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने भी योगदान के लिए कदम बढ़ाया है। इसमें पार्टी के तीनों सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (राज्यसभा सदस्य), चंदन चौहान सांसद बिजनौर, डॉ. राजकुमार सांगवान सांसद बागपत के अलावा, एमएलसी योगेश नवाहार, यूपी विधानसभा सदस्य बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, खतौली विधायक मदन भैया, जनपद बागपत के छपरौली से विधायक डॉ. अजय कुमार, जनपद मेरठ के सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद, जनपद शामली के थाना भवन से विधायक अशरफ अली खान, जनपद शामली के सदर विधान सभा विधायक प्रसन्न चौधरी, जनपद हाथरस के सादाबाद विधान सभा विधायक प्रदीप कुमार सिंह और मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मिथलेश पाल के द्वारा बाढ़ राहत के लिए अपने एक माह का वेतन दान किया जायेगा।
बता दें कि यूपी के विधायकों और देश के सांसदों का 2025 में ही वेतन बढ़ाया गया है। यूपी में विधायकों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था, अब उनको दस हजार की वृ(ि के साथ 35 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। इसी प्रकार सांसदों को एक लाख मासिक वेतन मिलता था, जिसमें 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। देश के एक सांसद को वेतन के रूप में 1.24 लाख रुपये मिल रहे हैं। इस प्रकार करीब सवा सात लाख रुपये रालोद के विधायक और सांसद बाढ़ राहत के लिए दान करने जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पवई आर.ए. स्टूडियो रेस्क्यू: 17 बच्चों को बंधक बना चुके आरोपी रोहित आर्य का एनकाउंटरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »