कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में गोल्डन जुबली मुशायरे का संचालन करेंगे “खतौली (मुज़फ्फरनगर )के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शायर व नाज़िम ए मुशायरा”रियाज़ साग़र..

खतौली (मुज़फ्फरनगर)। अपने कुशल संचालन और बेमिसाल शायरी से देश विदेश में खतौली और जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रौशन करने वाले खतौली के विख्यात शायर और मशहूर नाज़िम ए मुशायरा रियाज़ साग़र दिनांक 11 अक्टूबर को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के ऐतिहासिक गायत्री विहार पैलेस ग्राउंड में आयोजित होने वाले गोल्डन जुबली मुशायरे का संचालन करेंगे।
बज़्म ए शाहीन ट्रस्ट बैंगलोर के चेयरमैन अलहाज बाबा के अनुसार बैंगलोर की साहित्यिक संस्था “बज़्म ए शाहीन” की गोल्डन जुबली के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता को समर्पित”इस मुशायरे के मुख्य अतिथि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिव कुमार मुशायरे का उद्घाटन करेंगे और सदारत कर्नाटक प्रदेश उर्दू एकेडमी के चेयरमैन मुफ्ती मोहम्मद अली क़ाज़ी साहब करेंगे,World Peace Harmony के चेयरमेन डॉ .हाजी शकील अहमद सैफी मुशायरे की शमा रौशन करेंगे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रौशन बेग,मैसूर के विधायक तनवीर सेठ और महाराष्ट्र के लोकप्रिय और अदब नवाज़ विधायक अबू आसिम आज़मी शिरकत करके मुशायरे का गौरव बढ़ाएंगे। इस प्रतिष्ठित मुशायरे में देश के विख्यात और आलमी शोहरत याफ़्ता शायर शिरकत करेंगे। निज़ामत के फ़राएज़ विख्यात शायर और मुमताज़ नाज़िम ए मुशायरा रियाज़ साग़र अंजाम देंगे। “शान ए मुशायरा”आज़मगढ़ की अदब नवाज़ शख्सियत “,तक़वीम आज़मी” भट्टू भाई” मुशायरे के तहज़ीबी वक़ार में इज़ाफ़ा करेंगे। मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त रियाज़ साग़र ने रिटायरमेंट के बाद साहित्यिक क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी का आग़ाज़ किया और लाल किला दिल्ली, राजभवन लखनऊ, गणेश फेस्टिवल पुणे, बंगलोर, मुंबई, चेन्नई ,उर्दू एकेडमी दिल्ली, लखनऊ व राजस्थान के प्रतिष्ठित मुशायरों के साथ देश विदेश के अनेक मुशायरों में अपने संचालन कौशल से खतौली और जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रौशन किया।दूरदर्शन,आकाशवाणी और अनेक टी वी चैनलों पर भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, यहां तक कि कोविड़ काल में भी उन्होंने अमरीका, कनाडा, इटली, शिकागो, दुबई, ओमान, बहरीन, साउदी अरब, पाकिस्तान, लंदन, फ्रांस स्कॉटलैंड , कुवैत आदि देशों में सैंकड़ों ऑनलाइन मुशायरों का सफल संचालन किया। साहित्यिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान और क़ौमी एकता के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पचास से अधिक अवॉर्ड मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिवराज सिंह चौहान ने RSS प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा – मेरा ध्यान सिर्फ किसानों पर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा कीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा की

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »