सहारनपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के 7 ठिकानों पर छापा, 2.92 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में

सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के ब्रजेश नगर स्थित आवास, पेपर रोड पर बने फार्म हाउस सहित कुल सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान प्रेमवीर सिंह राणा के नाम पर करीब 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला था, जिसका वे संतोषजनक विवरण देने में असफल रहे। इसी आधार पर मेरठ विजिलेंस ने यह कार्रवाई शुरू की।

 7 ठिकानों पर छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

यह कार्रवाई एसपी विजिलेंस राजीव कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। टीम ने घरों और फार्महाउस से महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है। जांच के दौरान राणा के कई बैंकों में खातों की जानकारी भी सामने आई है। कार्रवाई के हर चरण की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

ब्रजेश नगर स्थित प्रेमवीर सिंह राणा के एक ही गली में चार मकान हैं। इनमें से एक मकान में वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं, जबकि एक मकान किराए पर और एक में सामान रखा गया है। चौथा मकान लंबे समय से बंद था।

 शेखपुरा कदीन में 12 बीघा फार्महाउस

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का 12 बीघा का फार्महाउस शेखपुरा कदीन में स्थित है। विजिलेंस टीम ने यहां भी चार अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

प्रेमवीर सिंह राणा के खिलाफ 22 सितंबर 2025 को मेरठ सतर्कता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनकी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति है, जिसके स्रोतों का वे कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

 सेवा इतिहास और आरोपों की पृष्ठभूमि

प्रेमवीर सिंह राणा ने मेरठ, शामली, नोएडा और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पुलिस विभाग में सेवाएं दी हैं। वे कैराना थाना प्रभारी भी रह चुके हैं। इस दौरान उन पर अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--अफसरों की लड़ाई में अटका दाखिल खारिज

 शिकायत और गांव में प्रतिक्रिया

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत उनके ही गांव निरपुड़ा (जिला बागपत) के निवासी राममेहर ने की थी। उन्होंने योगी सरकार के एक विज्ञापन को देखकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद गांव में खुशी का माहौल था और लोगों ने सामूहिक भोज का आयोजन भी किया था।

प्रेमवीर सिंह राणा 2024 में यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा में कला एकीकरण पर कार्यशाला आयोजितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »