मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

दिल्ली व अन्य राज्यों से आ रहे कूड़ा-कचरे के विरोध में किसानों और ग्रामीणों का हंगामा, जहरीली होती हवा पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण और बाहरी राज्यों से आ रहे कूड़ा-कचरे के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया। पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड पर उतरकर पन्नी और कचरे से भरे ट्रकों को रोकते हुए सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और यूनियन नेताओं के साथ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों ने ट्रकों पर चढ़कर प्रदर्शन किया और इसे विभागीय मिलीभगत का नतीजा बताते हुए बाहरी राज्यों से आ रहे कूड़े को बंद कराने की मांग की तथा इस कूड़े को ईंधन के रूप में प्रयोग किये जाने को लेकर फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने प्रदूषण की गंभीर समस्या से परेशान होकर भोपा रोड पर दिल्ली से आ रहे कचरे से भरे ट्रकों को रोक दिया। ट्रकों के रुकते ही यूनियन कार्यकर्ताओं ने बिजलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दूसरे राज्यों की गंदगी और कूड़ा-कचरा जिले में लाकर उद्योगों की इकाइयों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। धरने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया है, हवा जहरीली होती जा रही है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने भी भाकियू नेताओं के साथ मिलकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अकेले दिल्ली से रोजाना 50 से 60 ट्रक कूड़ा-कचरा मुजफ्फरनगर लाया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के नाम पर कबाड़ और गंदगी की सप्लाई की जा रही है। इस कचरे को जलाने से जिले की हवा और अधिक प्रदूषित हो रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाहर से आ रहे कचरे पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

प्रदर्शन के दौरान भोपा रोड पर यातायात भी प्रभावित हो गया। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी मौके पर बुलाये गये और पकड़े गये ट्रकों में भरे कूड़े की जांच की मांग की गई। हालांकि यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक कचरे से भरे ट्रकों का आना पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, मंडल महासचिव विपिन त्यागी, तहसील जानसठ अध्यक्ष अंकित जावला, शहराध्यक्ष शहजाद राव, सुमित दोहाड, मोनू सोम और अन्य पदाधिकारी तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी सख्त रुख अपना चुके हैं। उन्होंने लखनऊ में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के सदस्य सचिव को तलब कर जिले में बढ़ रहे प्रदूषण पर नाराजगी जताई थी। वहीं भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी दिल्ली और अन्य राज्यों से मुजफ्फरनगर में आ रहे कूड़ा-कचरे को लेकर पहले ही चिंता जता चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  यमुना ने वृंदावन में मचाया हाहाकार...बेघर हुए हजारों लोग, कॉलोनियां जलमग्न  

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »