किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैत

दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वैश्विक कृषि संकट, जलवायु परिवर्तन और श्रमिक शोषण जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारत के किसान आंदोलन की गूंज अब देश की सीमाओं से बाहर भी सुनाई देने लगी है। किसानों के हक और हितों की आवाज अब वैश्विक मंचों तक पहुँच रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए श्रीलंका की धरती पर कदम रखा है।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को श्रीलंका पहुँचा, जहाँ वह आगामी दस दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। श्रीलंका पहुँचने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ राकेश टिकैत ने अपने समूह की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।
इस पोस्ट में राकेश टिकैत ने यह जानकारी भी दी है कि यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर किसानों और श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर से किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकतार्ओं, पर्यावरणविदों और कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों की भागीदारी हो रही है। टिकैत ने बताया कि इस सम्मेलन में खाद्य उत्पादन की चुनौतियाँ, जलवायु परिवर्तन का खेती पर असर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की दखलंदाजी, सांस्कृतिक पहचान की लड़ाई और श्रमिकों के शोषण जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया जाएगा। भाकियू की कोशिश रहेगी कि भारत में किसानों और खेतिहर मजदूरों के सामने आने वाली समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाए। राकेश टिकैत ने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि वैश्विक किसान एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे समय में जब भारत सहित विश्वभर में कृषि संकट गहराता जा रहा है, भाकियू की यह भागीदारी न सिर्फ़ समस्याओं को उजागर करने का माध्यम है, बल्कि संभावित समाधान खोजने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है।
भाकियू प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे को संगठन की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब भाकियू अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुँचा हो, लेकिन इस बार प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय भागीदारी और राकेश टिकैत की उपस्थिति ने इस यात्रा को विशेष महत्व दिया है। सम्मेलन में उठाए जाने वाले मुख्य मुद्दोें वैश्विक कृषि संकट और किसानों की आत्मनिर्भरता, जलवायु परिवर्तन और इसका खेती पर प्रभाव, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा कृषि क्षेत्र में बढ़ती दखलंदाजी, पारंपरिक खेती बनाम आधुनिक तकनीकी हस्तक्षेप, श्रमिकों और खेतिहर मजदूरों के अधिकार, खाद्य सुरक्षा और उत्पादन नीति जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा होगी। भाकियू की इस पहल को देशभर के किसान संगठनों ने सराहा है। सोशल मीडिया पर भी टिकैत और उनके दल को समर्थन और शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »