भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में जनपद में चला छापामार अभियान, मावा व सरसों तेल के नमूने लिए गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में इस विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने गांव भैंसरहेड़ी में संचालित दो मावा भट्ठियों और शाहपुर के भव्य ट्रेडर्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह अभियान खाद्य गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि विभागीय दल के द्वारा मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसरहेड़ी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस बल के सहयोग से निरीक्षण किया गया और मावा के दो नमूने संग्रहित किए गए। संदेह के आधार पर इन नमूनों को परीक्षण हेतु भेजा गया है। बताया गया कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। विभाग ने इसके पश्चात शाहपुर स्थित ‘भव्य ट्रेडर्स’ पर छापा मारकर 682 लीटर सरसों का तेल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,16,000 रुपये बताई गई है। सरसों तेल में मिलावट की आशंका के चलते इसका एक विधिक नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के अगले चरण में विभाग ने लद्दावाला क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों से सरसों तेल के नमूने लिए, इनमें मेसर्स पूजा ऑयल एंड पूजा आटा, लद्दावाला से 15 टीन (लगभग 225 किलोग्राम) सरसों तेल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 54,000 रुपये है। वहीं मेसर्स भगवती ऑयल, लद्दावाला से 08 टीन (लगभग 100 किलोग्राम) सरसों का तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 16,000 आंकी गई है। इन जगह बरामद सरसों के तेल में मिलावट की आशंका व्यक्त की गई है। अर्चना धीरान ने बताया कि सभी जगह से खाद्य पदार्थों व तेल के नमूने संग्रहित करते हुए जांच के लिए भेजे गये हैं। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल भी सक्रिय रूप से मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री हर नागरिक का अधिकार है। इस तरह की मिलावटखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहारों का सीजन होने के कारण जिले में खाद्य मानकों की नियमित निगरानी की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली लगने से घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया उत्तरी रामपुरी में 25 लाख की सीसी सड़क का उद्घाटनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »