बेटियों की सुरक्षा पर सवालः घर में घुसकर सिरफिरे ने पीटा, इंस्टाग्राम पर कर दिया बदनाम

खतौली और शहर में छेड़छाड़, मानसिक दबाव और साइबर अपराध की घटनाओं से दहशत

मुजफ्फरनगर। जनपद में सामने आई तीन अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर से समाज में बेटियों और युवतियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेटियों के साथ हो रही छेड़छाड़ से लेकर साइबर अपराध तक की घटनाओं के ये ताजा हालात यह बयां कर रहे हैं कि अभिभावक और परिवार लगातार भय और तनाव में जीने को मजबूर हैं। खतौली और शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई एफआईआर से साफ है कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को और कठोर कदम उठाने होंगे।
जिले में महिलाओं और युवतियों के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में तीन मामले सामने आए हैंकृपहला मामला खतौली का है, जहां एक युवती के साथ लंबे समय से छेड़छाड़ करने वाला युवक घर में घुस गया और विरोध करने पर मारपीट की। दूसरा मामला एक इंटर कॉलेज की छात्रा का है, जिसे सहपाठी छात्रा के जरिए एक युवक से जबरन बात कराने और फोटो मांगने की कोशिश की गई, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई। तीसरा मामला साइबर अपराध का है, जिसमें एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
पहले किया पीछा, फिर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट
खतौली थाना क्षेत्र के मौळल्ला पुरानी तहसील निवासी यश भाटिया ने तहरीर दी कि उनकी बहन अनुष्का भाटिया (21 वर्ष) का लंबे समय से हर्ष नामक युवक पीछा करता और छेड़छाड़ करता रहा है। 28 अगस्त को इस संबंध में 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की तो हर्ष ने अपनी करतूस पर माफी मांगी और आइंदा कुछ भी नहीं करने का भरोसा दिया, तो परिवार ने उसको माफ कर दिया। बावजूद इसके 13 सितंबर को हर्ष ने फिर से युवती का पीछा किया और इसी रात हर्ष जबरन घर में घुस गया और अनुष्का से छेड़खानी के साथ मारपीट की। भाई रवि छाबड़ा को भी विरोध करने पर पीटा, दरवाजे में लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया। परिवारजन बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

सहेली ने लिया नम्बर और फिर फोटो भेजने का दबाव
खतौली के ही जनता कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि चौहान के पिता मनीष चौहान ने थाने में तहरीर दी कि उनकी बेटी की सहपाठी रूसीना ने पहले उससे दोस्ती की और फिर फोन नम्बर ले लिया। वो फोन कर अपने रिश्तेदार राशिद मलिक से बात करने के लिए उस पर दबाव बना रही थी। जब सृष्टि ने इनकार किया तो राशिद ने व्हाट्सएप पर मैसेज करना शुरू कर दिया और फोटो मांगने लगा। मना करने पर भी लगातार दबाव बनाया गया, जिससे छात्रा मानसिक तनाव की स्थिति में आ गई और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती की इंस्टाग्राम आईडी से छेड़छाड़ कर किया बदनाम
शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती के खिलाफ साइबर अपराध का मामला सामने आया है। इलमा नामक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो और वीडियो सेव कर उसके ही नाम से एक फर्जी अकाउंट बना लिया है। इस नकली आईडी से न केवल उसे बल्कि अन्य लोगों को भी गालियां दी जा रही हैं और उसको बदनाम किया जा रहा है। पीड़िता ने स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब परिवारजन खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि केवल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करना काफी नहीं है, बल्कि समय रहते कड़ी कार्रवाई करनी होगी, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुकान में जा घुसी कार, बड़ा हादसा टला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »