प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, मौनी अमावस्या विवाद ने लिया कानूनी मोड़

प्रयागराज। माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या पर हुए घटनाक्रम के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच टकराव अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को औपचारिक नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

मामला उस दिन से जुड़ा है जब मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता और मेला अधिकारियों की मौजूदगी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और प्रशासन के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस घटनाक्रम से आहत होकर शंकराचार्य ने संगम स्नान से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  कैराना में गौ हत्याः दावत-ए-वलीमा में परोसा गौ मांस, दूल्हे सहित दो गिरफ्तार

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला

मेला प्राधिकरण द्वारा भेजे गए नोटिस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लेख किया गया है। नोटिस में सवाल उठाया गया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किस आधार पर स्वयं को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य घोषित कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक हाईकोर्ट की ओर से पट्टाभिषेक को लेकर कोई स्पष्ट आदेश पारित नहीं किया जाता, तब तक किसी भी धर्माचार्य को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस नेता के घर हमला, जमकर की लूटपाट

विरोध जारी, शिविर से बाहर डटे

विवाद के बाद से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में नहीं गए हैं और मेला क्षेत्र में ही विरोध स्वरूप डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और उन्हें संगम स्नान की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक वह पूर्णिमा तक शिविर के बाहर ही रहेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्रयागराज आगमन के दौरान भी वह शिविर में न ठहरते हुए संगम स्नान से दूरी बनाए रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

महाशिवरात्रि पर होगा माघ मेले का समापन

गौरतलब है कि प्रयागराज माघ मेले का समापन महाशिवरात्रि के पर्व पर होगा, जब अखाड़ों का अंतिम स्नान संपन्न कराया जाएगा। वर्ष 2026 के माघ मेले में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम तट पर उमड़ रही है, जिससे मेला प्रशासन पर व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी में लगाए गए 48 कैमरे, बोर्ड सेंटर का रास्ता साफराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नामित सभासदों की मांगः मुजफ्फरनगर को अब ‘लक्ष्मीनगर’ नाम दें मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »